Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में शिक्षा संस्थानों को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में शिक्षा संस्थानों को मिल रही मजबूती

देहरादून (सू.वि.), मा0 सीएम की प्रेरणा से, डीएम सविन बंसल निर्बल, असहायों की उम्मीद बन गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रेमनगर बस्ती स्थित बालवाड़ी को पुनजीर्वित कर जहां गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा एवं महिलाओं को आखर ज्ञान एवं कौशल विकास से जोड़ने हेतु कार्य कर रही दिव्य दिव्यांग महिला की हौसला बढाया है। वहीं अब बालवाड़ी को विद्युत कनैक्शन जिला प्रशासन के खर्चे पर सयोंजन कराया है। इससे बस्ती के बच्चों महिलाओं के पठन-पाठन के लिए इस भीषण गर्मी में कूलर एंव पंखे की सुविधा मिलेगी। बालवाड़ी संचालिका दिव्यांग महिला ने 20 मई को डीएम ने मिलकर बालवाड़ी को विद्युत कनेक्शन लगाने का अनुरोध किया जिस पर अगले ही दिवस में प्रशासन द्वारा सभी औचारिकताएं पूर्ण कराते हुए बालवाड़ी में विद्युत कनेक्शन सयोंजन कर दिया है।

असहाय बालवाड़ी अब महक उठी है जंहा दिव्य दिव्यांग महिला बच्चों व महिलाओं का भविष्य संवारती है, जनता दिवस में आई थी दिव्यांग महिला नीता रानी, बालवाड़ी जीर्णाेद्धार के लिए 50 हजार की सहायता मांगी थी तब डीएम ने 1 लाख धनराशि दी थी। इसके उपरान्त पुनः 30 हजार अतिरिक्त धनराशि भी डीएम ने जारी की थी। दिव्यांग महिला संचालिका के अनुरोध पर अब डीएम द्वारा बालवाड़ी के लिए विद्युत संयोजन किया है जिसका भार जिला प्रशासन व्यय करेगा। बच्चों के पठन-पाठन, बस्ती की महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी बालवाड़ी को डीएम का सहारा मिलते ही बालवाड़ी महक उठी है।

बालवाड़ी जंहा दिव्यांग महिला बच्चों व महिलाओं का भविष्य संवारती है, बच्चों के पठन-पाठन, बस्ती की महिलाओं को साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी बालवाड़ी को जबसे डीएम का सहारा मिला है, मिलते ही बस्ती में साक्षरता रूपी फूल खिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अभी बालवाड़ी में 50 से अधिक बच्चे हैं,जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जनता दर्शन जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिव्यांग महिला नीता रानी जो बालवाड़ी में बस्तियों के बच्चों को साक्षर कर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है जिनके कार्यों को डीएम ने सराहा है, ऐसे निचले वर्ग के बच्चों की शिक्षा एवं महिला साक्षरता तथा कौशल विकास के कार्य करने वाली संस्थाओं के लिए डीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन सदैव तत्पर है। डीएम ने बच्चों की शिक्षा एवं महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के कार्यों को और अधिक वृहद्स्तर पर करने की अपेक्षा की।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments