Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट उद्घाटित

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट उद्घाटित

चमोली।सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र और पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट रविवार विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसी के साथ श्री हेमकुंड साहिब की वार्षिक यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत, शनिवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था भारी पुलिस सुरक्षा, बैंड-बाजों की धुन और पवित्र निशान साहिब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था। इस जत्थे ने रात्रि विश्राम घांघरिया गुरुद्वारे में किया।

आज प्रातः यह जत्था जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए आगे बढ़ा और प्रातः शुभ मुहूर्त में श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। सिख आस्था के इस प्रमुख स्थल के साथ ही हिंदुओं की आस्था के प्रतीक लोकपाल मंदिर (लक्ष्मण मंदिर) के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जनपद चमोली पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों पर विशेष रूप से SDRF की टीमें भी तैनात की गई हैं। चमोली पुलिस ने हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा पर पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनकी सफल, सुखद और सुरक्षित यात्रा के प्रति अपनी तत्परता एवं प्रतिबद्धता दोहराई है।

इस अवसर पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा जी द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए थानाध्यक्ष श्री विनोद रावत और चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!