Sunday, March 15, 2026
Home मनोरंजन ‘रफ्तार’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटेंगे राजकुमार राव, रिलीज तारीख आई...

‘रफ्तार’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटेंगे राजकुमार राव, रिलीज तारीख आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर नए अंदाज़ में बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारी में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान हो गया है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश लीड रोल में दिखाई देंगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है।

फिल्म ‘रफ्तार’ का निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा अपने प्रोडक्शन हाउस कम्पा फिल्म के बैनर तले कर रही हैं। यह फिल्म आधुनिक स्टार्टअप कल्चर और कॉर्पोरेट दुनिया की तेज रफ्तार जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है।

कहानी एक महत्वाकांक्षी युवक और युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तेजी से आगे बढ़ती बिजनेस और स्टार्टअप की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। सफलता की दौड़ में जब पैसा, ताकत और महत्वाकांक्षा बढ़ती है, तब उनके रिश्तों और मूल्यों की असली परीक्षा शुरू होती है। फिल्म के जरिए यह भी दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह कई बार शिक्षा और ज्ञान से ज्यादा मुनाफे को प्राथमिकता दी जाती है।

फिल्म को भारत के कॉमर्शियल एजुकेशन सिस्टम पर एक व्यंग्यात्मक नजरिए से भी पेश किया गया है। कहानी यह सवाल उठाती है कि सफलता हासिल करने की कीमत आखिर कितनी बड़ी होती है और क्या हर कीमत चुकाना वाकई सही फैसला होता है।

फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फिल्म के नाम ‘रफ्तार’ को देखकर कुछ लोग इसे मशहूर रैपर रफ्तार की बायोपिक मान रहे हैं और कमेंट में अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है कि फिल्म किसी रियल लाइफ पर्सन पर आधारित है।

इस फिल्म में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश के अलावा तान्या मानिकतला, रजत कपूर, अनुराग ठाकुर और रोहन वर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ‘सरकार 4’ का किया ऐलान, शूटिंग जल्द होगी शुरू

पॉलिटिकल-क्राइम जॉनर की चर्चित फिल्म सीरीज ‘सरकार’ को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस फ्रेंचाइजी...

टीआरपी चार्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का जलवा कायम, ‘अनुपमा’ खिसककर नंबर-2 पर

टेलीविजन इंडस्ट्री की नौवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग सामने आ गई है, जिसमें इस बार भी कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं। कई...

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘द ब्लफ’ ओटीटी पर रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। फिल्म को भले ही समीक्षकों से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘रफ्तार’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटेंगे राजकुमार राव, रिलीज तारीख आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर नए अंदाज़ में बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारी में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रफ्तार’ का...

प्रदेश के किसान राष्ट्र की असली ताकत और नायक हैं – सीएम धामी

ऊधम सिंह नगर। पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों द्वारा...

खानपान में मामूली बदलाव अपनाकर कम करें वजन, विशेषज्ञों ने दी सलाह

उत्तर भारत में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर लोगों की दिनचर्या और खान-पान...

अल्मोड़ा को मिलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर, विधानसभा में किया गया ऐलान

देहरादून।विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग...

Recent Comments