Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड जन-समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन सुदूर गांव चिल्हाड पहुँचा

जन-समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन सुदूर गांव चिल्हाड पहुँचा

देहरादून।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को चकराता ब्लॉक की सुदूरवर्ती ग्राम चिल्हाड में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1041 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया।

एसडीएम ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से लोगों को शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता पर निस्तारण करने का प्रयास हो रहा है। एसडीएम ने कहा कि शिविरों में लोगों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर निर्गत किए जा रहे हैं ताकि लोगों को तहसील एवं जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पडे।

चिल्हाड में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने 21 शिकायतें दर्ज कराई, इनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रमुख रूप से सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, अवैध खनन एवं अतिक्रमण से संबंधित समस्याएँ उठाई गईं। शिकायतों में लोक निर्माण विभाग की 08, राजस्व विभाग की 01, ग्राम विकास विभाग की 02, वन विभाग, जल संस्थान, शिक्षा, उद्यान, पशुपालन, राजस्व, कृषि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई विभाग से संबंधित 01-01 शिकायत शामिल रही।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 551 तथा होम्योपैथिक में 45 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कृषि विभाग ने 73 एवं उद्यान विभाग ने 23 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया। पशुपालन विभाग द्वारा 253 पशु पालकों को पशुओं की निःशुल्क दवा वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन संबंधित 11 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 28 किसान पेंशन, परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई। बाल विकास द्वारा 04 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी एवं किशोरी किट वितरित की गई। वन विभाग ने 11 तथा ग्राम्य विकास विभाग ने 24 लोगों को लाभान्वित किया।

शिविर में कनिष्ठ प्रमुख सुलोचना रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य हृदय सिंह पंवार, ग्राम प्रधान चिल्हाड सर्वानंद विजल्वाण, नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा, विभागों के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments