Saturday, March 7, 2026
Home मनोरंजन ‘घर कब आओगे’ सॉन्ग रिलीज: ‘बॉर्डर 2’ के गाने ने आते ही...

‘घर कब आओगे’ सॉन्ग रिलीज: ‘बॉर्डर 2’ के गाने ने आते ही बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘घर कब आओगे’ आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने फिलहाल गाने का ऑडियो वर्जन जारी किया है, जबकि इसका वीडियो वर्जन आज शाम रिलीज किया जाएगा। गाने की घोषणा के बाद से ही फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित थे और रिलीज के साथ ही यह ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा है।

चार आवाजों में सजा देशभक्ति का एहसास
‘घर कब आओगे’ सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के आइकॉनिक गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है, जिसे उसी भावनात्मक धुन पर नए शब्दों और नए अंदाज में पेश किया गया है। जहां मूल गीत जावेद अख्तर के बोल और अनु मलिक के संगीत से सजा था, वहीं इसके नए संस्करण के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत दिया है मिथुन ने।

खास बात यह है कि इस बार गाने को दो नहीं बल्कि चार नामचीन गायकों ने अपनी आवाज दी है। सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा की आवाज इस गीत को और भी खास बनाती है। चारों कलाकारों की भावपूर्ण गायकी ने गाने को एक नया स्तर दिया है, जिसे सुनकर फैंस भावुक नजर आ रहे हैं।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘बॉर्डर 2’
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं।

देशभक्ति की भावना से भरपूर इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब फैंस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ पाती है।

RELATED ARTICLES

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

सूर्या की नई फिल्म ‘सूर्या 46’ का टाइटल रिवील, दमदार फर्स्ट लुक शेयर

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की आगामी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से ‘सूर्या 46’ के नाम से चर्चा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments