Saturday, March 7, 2026
Home मनोरंजन धीमी रफ्तार से चली ‘द बंगाल फाइल्स’, तीन दिनों में ही बॉक्स...

धीमी रफ्तार से चली ‘द बंगाल फाइल्स’, तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई सीमित

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ शुक्रवार, 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। रिलीज़ से पहले ही फिल्म लगातार विवादों और विरोध के चलते सुर्खियों में रही थी। इसे कई जगहों पर “प्रोपेगेंडा फिल्म” करार दिया गया, लेकिन अब जब फिल्म बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है तो शुरुआती दिनों में इसे दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। हालांकि, वीकेंड पर कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली।

रविवार को हुई मामूली बढ़त
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन (शनिवार) इसका बिज़नेस 2.15 करोड़ रुपये तक पहुंचा। रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला और कलेक्शन 2.32 करोड़ रुपये रहा। तीन दिनों में फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल 6.22 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ से तुलना में पिछड़ी
करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई विवेक अग्निहोत्री की पिछली चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से काफी पीछे है। असली परीक्षा अब वीकडेज़ के कलेक्शन से होगी, जहां फिल्म को टिके रहने के लिए और मेहनत करनी होगी।

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, दर्शन कुमार, सास्वत चैटर्जी और नामाशी चक्रवर्ती जैसे कलाकार नजर आए हैं। इसे पल्लवी जोशी, अभिषेक अग्रवाल और विवेक अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है।

‘बागी 4’ से क्लैश
फिल्म का मुकाबला इस हफ्ते टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर ‘बागी 4’ से हुआ। हालांकि 200 करोड़ रुपये से बनी इस बिग-बजट फिल्म की परफॉर्मेंस भी खास मजबूत नहीं रही। तीन दिनों में ‘बागी 4’ ने 29.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

RELATED ARTICLES

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

सूर्या की नई फिल्म ‘सूर्या 46’ का टाइटल रिवील, दमदार फर्स्ट लुक शेयर

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की आगामी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से ‘सूर्या 46’ के नाम से चर्चा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments