Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड कुसुम कण्डवाल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, महिला मुद्दों पर हुई...

कुसुम कण्डवाल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, महिला मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य महिला आयोग के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आयोग द्वारा निपटारा किए गए केसों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज हमारे राज्य की मातृशक्ति जाग्रत हो रही है, वो अपने हर अधिकार के लिए जागरूक है एवं सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ ले कर सशक्त हो रही है। साथ ही अपने साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना जान गई है। अब दूरस्थ क्षेत्रों की पीड़ित महिलाएं भी फोन के माध्यम से आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा देती है तथा उन्हें उसी जगह पर नजदीकी थाने या चौकी के माध्यम से सहायता पहुंचाई जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री व आयोग अध्यक्ष के बीच आयोग में दर्ज विभिन्न प्रमुख केसों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई जिसके लिए सरकार के सहयोग से अपराधियों को सजा दिलाना अत्यंत आवश्यक है।

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि देवभूमि की महिलाओं के सशक्तिकरण व अधिकारों की रक्षा के लिए उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग प्रतिबद्ध है, और महिला हितों की सुरक्षा के लिए आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व धन्यवाद किया और कहा कि आपके नेतृत्व में सरकार व प्रशासन के सहयोग से अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल रही है।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments