Saturday, June 7, 2025
Home उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने किया हरबंस कपूर मेमोरियल हॉल का लोकार्पण

पुष्कर सिंह धामी ने किया हरबंस कपूर मेमोरियल हॉल का लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ीकैंट स्थित छावनी परिषद कार्यालय के निकट 12.51 करोड़ रुपये की लागत से बने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण किया। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है और सामाजिक आयोजनों के लिए क्षेत्रवासियों को सुलभ रहेगा।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह भवन उनकी जनसेवा की स्मृति को जीवित रखेगा। एमडीडीए को भवन के संचालन के लिए एसओपी तैयार करने और आम लोगों को यह सुविधा उचित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेना के पराक्रम, राज्य में रोजगार सृजन, समान नागरिक संहिता, देहरादून में एलिवेटेड रोड योजना, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं सहित कई विकास कार्यों का उल्लेख किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी समेत कई गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण रक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया सम्मानित

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और...

फिल्म ‘गौदान की पुकार’ की शूटिंग की शुरुआत मुख्यमंत्री धामी ने की

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को धारकोट देहरादून में ‘‘गौदान की पुकार’’ फिल्म के मुहूर्त शॉट को क्लैप किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि...

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही रोहित भट्ट की साहसिक उपलब्धि पर जताया गर्व

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माउंट एवरेस्ट को विजय करने वाले युवा पर्वतारोही श्री रोहित भट्ट को मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया | इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से किया संबोधन, चिनाब पुल को बताया राष्ट्र की ताकत

कटरा/जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को...

कोविड का खतरा लौटा, देश में एक्टिव केसों की संख्या 5000 से अधिक

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है। 22 मई को जहां केवल 275...

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण रक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया सम्मानित

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और...

फिल्म ‘गौदान की पुकार’ की शूटिंग की शुरुआत मुख्यमंत्री धामी ने की

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को धारकोट देहरादून में ‘‘गौदान की पुकार’’ फिल्म के मुहूर्त शॉट को क्लैप किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि...

Recent Comments