Tuesday, March 10, 2026
Home उत्तराखंड आस्था ने रचा नया इतिहास, दो दिन में 55 हजार भक्त पहुँचे...

आस्था ने रचा नया इतिहास, दो दिन में 55 हजार भक्त पहुँचे केदारनाथ

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यात्रा व्यवस्था बेहतर, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

देहरादून। सुप्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। दो दिनों में ही 55 हजार 374 श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन को पहुंच चुके हैं। शनिवार को 25 हजार 220 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए जबकि शुक्रवार को यात्रा का श्रीगणेश होने पर 30 हजार 154 यात्री केदार धाम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक यात्रा की व्यापक तैयारियां की हैं। बेहतर यात्रा प्रबंधन को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। यात्रियों ने उत्तराखंड सरकार की सराहना की है।

बता दें कि 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। दो मई को केदार धाम के कपाट भी भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। रविवार चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट भी आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। यहां भक्तों का रैला उमड़ रहा है। इसे देखते हुए आगामी दिनों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होने का अनुमान है। भीड़ प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए इस वर्ष पहली बार दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू की गई है ताकि हर यात्री सुगमता से दर्शन कर सके। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।

केदारपुरी में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होगी। शनिवार को इसका सफल ट्रायल होने के बाद यह सुविधा श्रद्धालुओं को समर्पित कर दी गई है। श्रद्धालुओं ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

कोट—-

सुरक्षित यात्रा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। भगवान बाबा केदार की यात्रा सबसे कठिन यात्रा है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है। पैदल यात्रा मार्ग को बेहतर बनाया गया है। श्रद्धालुओं को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। रुद्रप्रयाग जिला आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है, लिहाजा जनपद में एक अलग मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया गया है।
-पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments