Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार ने कसी कमर

कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार ने कसी कमर

हरिद्वार/ऋषिकेश। चारधाम यात्रा व कुम्भ की तैयारियों के मद्देनजर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कार्यों को समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

प्रमुख निर्देश और निरीक्षण बिंदु:

पुराने पुलों का पुनर्निर्माण और नए पुलों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए।

घाटों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य प्राथमिकता से किए जाएं।

सिंचाई विभाग की 26 किमी सड़कों के मरम्मत कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं।

मायापुर बैराज से जटवाड़ा पुल तक 3.5 किमी और वैरागी कैंप में 2 किमी नए घाटों का प्रस्ताव भेजा जाए।

डॉ. कुमार ने डामकोठी में उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि अर्धकुंभ को भी दिव्य और भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाए।

ऋषिकेश क्षेत्र में आस्था पथ का सौंदर्यीकरण

त्रिवेणी घाट से वीरभद्र घाट तक आस्था पथ के सौंदर्यीकरण कार्य तेज गति से चल रहे हैं। कोबल स्टोन बिछाए जा रहे हैं और म्यूरल आर्ट के जरिए धार्मिक चित्रांकन किया जा रहा है। चन्द्रभागा नदी पर 85 मीटर और गौरीशंकर मंदिर के पास 50 मीटर स्पान के नए फुटब्रिज का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

चारधाम यात्रा 2025 की स्वास्थ्य तैयारियाँ

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस बार यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित की जाएंगी। 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट्स पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे, और 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच होगी। 60 विशेषज्ञ डॉक्टर, 40 एमबीबीएस डॉक्टर तथा एम्स संस्थानों से 16 विशेषज्ञों की तैनाती हो चुकी है, और अतिरिक्त 20-30 विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments