Sunday, March 8, 2026
Home मनोरंजन पांचवें दिन थमी 'जाट' की कमाई, जानिए अब तक का कुल बॉक्स...

पांचवें दिन थमी ‘जाट’ की कमाई, जानिए अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की अदाकारी से सजी फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का प्रचार जोर शोर से किया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म पहले दिन छप्पर फाड़ कमाई करेगी लेकिन पहले दिन फिल्म की कमाई औसत ही रही। दूसरे दिन फिल्म ‘जाट’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि ‘जाट’ ने कुल कितनी कमाई की?

पांचवें दिन ‘जाट’ के कलेक्शन में बड़ी गिरावट
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को बीते दिन पहले रविवार यानी वीकएंड का फायदा मिला। इस दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की। फिल्म ने चौथे दिन 14 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अगर पांचवें दिन की बात की जाए तो फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन यानी सोमवार को मजह 5.73 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म रिलीज होने से लेकर अब तक यह फिल्म की सबसे कम कमाई है।

फिल्म जाट की अब तक की कुल कमाई
‘जाट’ फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 9.5 करोड़ का करोबार किया था। फिल्म की लागत के हिसाब से यह औसत कमाई थी। दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। दूसरे दिन फिल्म ने सात करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई 9.75 करोड़ रही जो बीते दिन के मुकाबले कुछ ठीक थी। चौथे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया। इस दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये कमा डाले। आज पांचवें दिन की कमाई 5.73 करोड़ रही। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 45.98 करोड़ हो गई।

इस वजह से कम हुई ‘जाट’ की कमाई
जानकार बताते हैं कि ‘जाट’ फिल्म की कमाई बेहतर हो सकती थी लेकिन इस फिल्म का साउथ की फिल्म ‘गुड बैड अगली’ से टकराव हो गया। इसी दिन यानी 10 अप्रैल को ‘गुड बैड अगली’ भी रिलीज हुई थी। ऐसे में ‘जाट’ फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम है। फिल्म ‘गुड बैड अगली’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। पांचवें दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 98.25 करोड़ रुपये हो गया है।

‘जाट’ के अदाकार और कहानी
जाट फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा हैं। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। फिल्म में सनी देओल का रणदीप हुड्डा से जबरदस्त टकराव दिखाया गया है।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments