Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, बीकेटीसी यात्री विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं में...

चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, बीकेटीसी यात्री विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं में करेगा सुधार

देहरादून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने सभी विश्राम गृहों में यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिये।

मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहे है ।
यात्रा से पहले मंदिर समिति के विश्रामगृहों में सौंदर्यीकरण,विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था, सीसीटीवी की उपलब्धता आदि हेतु कार्य हो रहा है । तीर्थयात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसके लिए समिति के प्रयासरत है।

इस संबंध में उन्होंने विश्राम गृह प्रबंधकों से भी अलग-अलग बातचीत की तथा प्रबंधकों की समस्याएं तथा सुझाव भी सुने।

बैठक की शुरुआत करते हुए अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने कहा कि यात्रा से पहले सभी विश्राम गृहों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है।

बैठक में सहायक अभियंता गिरीश देवली,सहायक अभियंता विपिन तिवारी, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत, पीए कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे। वर्चुअल बैठक में देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, देवप्रयाग श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, चमोली, नंदप्रयाग, पीपलकोटी,जोशीमठ, बदरीनाथ धाम स्थित विश्राम गृहों के व्यवस्थापकों ने अपनी समस्यायें तथा सुझाव बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के समक्ष रखे।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments