Sunday, March 8, 2026
Home मनोरंजन जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ खुलासा,...

जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ खुलासा, इस दिन स्ट्रीम होगी

मिस्टर परफेक्शनिस्ट बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म ‘महाराज’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वहीं उनकी फिल्म ‘लवयापा’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इस फिल्म में पहली बार जुनैद के साथ खुशी कपूर की जोड़ी नजर आई। हालांकि, सिनेमाघरों में यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन निर्माताओं को इसकी ओटीटी रिलीज से काफी उम्मीदें हैं।

जुनैद खान और खुशी कपूर ने फिल्म ‘लवयापा’ में पहली बार एक साथ काम किया। यह एक रोमांटिक फिल्म है। अब यह फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। ‘लवयापा’ अभिनेता-निर्देशक प्रदीप रंगनाथन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लव टुडे’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

फिल्म ‘लवयापा’ खास तौर पर वैलेंटाइन डे के पहले दिन यानी 7 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, 69 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 9.60 करोड़ रुपये ही बटोर पाई। अब निर्माताओं को इसकी ओटीटी रिलीज से काफी उम्मीदें हैं।

7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के करीब दो महीने बाद अब ‘लवयापा’ 4 अप्रैल को अपने ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

फिल्म ‘लवयापा’ का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था। इस फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट और फैंटम स्टूडियो ने मिलकर किया था। फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा आशुतोष राणा, ग्रुशा कपूर, कीकू शारदा, आदित्य कुलश्रेष्ठ ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments