Tuesday, March 10, 2026
Home मनोरंजन सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का नया गाना 'बम बम भोले' रिलीज,...

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का नया गाना ‘बम बम भोले’ रिलीज, दमदार अंदाज में दिखे अभिनेता

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसकी रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब दर्शकों को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसमें सलमान खान का धांसू अंदाज देखने को मिला। साथ ही फिल्म का पहला गाना ‘जोहरा जबीं’ रिलीज हो चुका है। वहीं, आज इसका दूसरा गाना भी जारी कर दिया गया है।

‘सिकंदर’ का नया गाना
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का नया गाना ‘बम बम भोले’ रिलीज हो गया है। यह गाना जश्न के सभी पलों को बयां करता है। इसमें रैप और डांस के साथ-साथ शानदार विजुअल्स भी हैं, जो रंगों के इस त्यौहार पर फैंस को उत्साहित कर देगा। यह होली स्पेशल गाना है, जिसका लुत्फ फैंस इस साल होली पर भी जमकर उठा सकते हैं।

धांसू अंदाज में सलमान खान
सलमान खान को होली के गाने में देखना मजेदार ट्रीट है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ओर से यह दर्शकों के लिए एक शानदार तोहफा है। यह गाना रंगों की बौछार है, जिसमें प्रीतम का जोशीला और शानदार संगीत है। साथ ही शान, देव नेगी और अंतरा मित्रा की आवाजें भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगी। शेखस्पीयर, वाई-ऐश और हुसैन (बॉम्बे लोकल) द्वारा लिखित और प्रस्तुत रैप है। इस ट्रैक को किड रैपर भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैजल अंसारी (द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट) के साथ मिलकर बनाया गया है।

फिल्म के कलाकार और रिलीज डेट
इससे पहले ‘जोहरा जबीं’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब देखना यह होगा कि ‘बम बम भोले’ को कितना प्यार मिलेगा। बेहतरीन बीट्स और हाई-एनर्जी वाइब्स से भरपूर इस गाने में सलमान खान के मजेदार सीक्वेंस और इलेक्ट्रिफाइंग डांस मूव्स हैं, जिनके साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी हैं। ‘सिकंदर’ का यह होली स्पेशल गाना इस बार होली के जश्न में खूब रंग भर देगा। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है।

RELATED ARTICLES

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments