Sunday, March 8, 2026
Home मनोरंजन सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' का टीजर जारी, एक्शन अवतार...

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर जारी, एक्शन अवतार में दिखे भाईजान

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का दर्शक सांसे थामकर इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म को रिलीज होने में तो अभी वक्त है, क्योंकि फिल्म तो ईद पर रिलीज होगी। लेकिन फैंस को एक तोहफा जरूर मिल गया है। ‘सिकंदर’ का टीजर जारी हो चुका है।

पुराने एक्शन अवतार में भाईजान
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, ‘जो दिलों पर करता है राज, वो आज कहलता है सिकंदर’। टीजर की शुरुआत में सलमान खान की आवाज आती है, ‘दादी ने नाम सिकंदर रखा था। दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब’। इसके बाद दूसरी आवाज आती है, ‘अपने आप को बहुत बड़ा सिकंदर समझता है। इंसाफ दिलाएगा तू’? सलमान कहते हैं, ‘ इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं। कायदे में रहो फायदे में रहोगे’।

टिपिकल गर्लफ्रेंड स्टाइल में दिखीं रश्मिका
टीजर में सलमान खान एक्शन करते दिखे हैं। अपने चिर-परिचित अंदाज में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे हैं, जैसे कि हमेशा परदे पर नजर आते हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। पूरे टीजर में दो से तीन बार रश्मिका की झलक है। वे एकदम टिपिकल हीरोइन वाले अंदाज में हैं। सिर्फ एक जगह वह बोलती दिखी हैं। सलमान से पूछती हैं, ‘तुम्हारे दुश्मनों में तुम कितने पॉपुलर हो’। हालांकि, पिछली फिल्मों में लगातार पत्नी वाले रोल में साड़ी पहने दिखने वाली रश्मिका का लुक इस बार जरा हटकर दिखा है। किरदार की पूरी तस्वीर तो फिल्म में ही साफ हो पाएगी।

यूजर्स ने की शाहरुख खान के कैमियो की मांग
सलमान खान अभिनीत इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके निर्देशन की कमान एआर मुरुगदास ने संभाली है। फिलहाल टीजर पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं। यूजर्स शाहरुख खान के कैमियो की डिमांड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई संजय दत्त और शाहरुख खान का कमैयो रखना मूवी में’। एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान आ रहे हैं, फिल्म तो ब्लॉकबस्टर रहेगी’।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments