Sunday, March 8, 2026
Home मनोरंजन विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाकेदार प्रदर्शन,...

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाकेदार प्रदर्शन, अब तक की कमाई इतनी करोड़

विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। पिछले छह दिनों में इस फिल्म ने बंपर कमाई की है। फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। जानिए, फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

छठे दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार छठे दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों के अपने कलेक्शन को यह फिल्म बरकरार रखे हुए है। दर्शकों की लगातार इस फिल्म में रुचि बनी हुई है।

200 करोड़ क्लब में जल्द होगी शामिल
‘छावा’ की कुल कमाई की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक 197.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है। 100 करोड़ क्लब में तो यह फिल्म रविवार के दिन ही शामिल हो गई थी।

भावुक कर रही है छावा की कहानी
लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म ‘छावा’ दर्शकों को भावुक करने में कामयाब नजर आ रही है। इस फिल्म में उन्होंने मराठा शौर्य की कहानी को जिस तरह से दिखाया है, वह दर्शकों को पसंद आई है। फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहे हैं। इस बात का फायदा फिल्म को मिल रहा है, दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटर तक आ रहे हैं।

इन कलाकारों ने किया उम्दा अभिनय
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना भी हैं। वहीं आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर, सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकार भी इस फिल्म में हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना नजर आए हैं। लेकिन इस समय विक्की कौशल के अलावा फिल्म के किसी कलाकार की सबसे ज्यादा चर्चा है और उसके अभिनय को सहारा जा रहा है तो वह विनीत कुमार हैं। कवि कलश की भूमिका में उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments