Sunday, March 8, 2026
Home मनोरंजन री-रिलीज़ फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी हिट बनी 'सनम तेरी कसम', सात...

री-रिलीज़ फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी हिट बनी ‘सनम तेरी कसम’, सात दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को री-रिलीज किया गया है। 07 फरवरी 2025 को फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म पर अपनी दूसरी पारी में जमकर प्यार बरस रहा है। नौ साल पहले जब फिल्म पहली बार परदे पर आई तो फ्लॉप साबित हुई। वहीं, री-रिलीज में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। जानते हैं सात दिनों में इसने कितने नोट छाप लिए।

नई फिल्मों को छोड़ा पीछे
राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की गाड़ी बॉक्स ऑफिस पर बेलगाम होकर दौड़ रही है। 07 फरवरी को फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन यानी 07 फरवरी को बॉलीवुड की दो फिल्में ‘लवयापा’ और ‘बैडएस रविकुमार’ भी रिलीज हुईं, मगर ‘सनम तेरी कसम’ ने दोनों को पीछे छोड़ दिया।

सात दिनों का बॉक्स ऑफिस कितना?
बॉक्स ऑफिस ‘स्काई फोर्स’, ‘देवा’, ‘विदामुयार्ची’, ‘लवयापा’ और ‘बैडएस रविकुमार’ से टक्कर लेते हुए ‘सनम तेरी कसम’ का जलवा कायम है। बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 2.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन फिल्म की कमाई 2.04 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का सात दिनों का नेट कलेक्शन 30 करोड़ रुपये हो गया है।

200 से ज्यादा रिजेक्शन के बाद मावरा को मिला मौका
इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अदाकारा मावरा हुसैन लीड रोल में हैं। मावरा ने अपने सरनेम की स्पेलिंग में बदलाव किया है जो अब इस तरह है (Hocane)। सरनेम का उच्चारण होकेन नहीं, बल्कि हुसैन ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में मावरा को चुने जाने से पहले निर्माताओं ने करीब 215 लड़कियों को रिजेक्ट किया था। हाल ही में मावरा ने शादी रचाई है। उनकी शादी एक्टर अमीर गिलानी से हुई है।

वैलेंटाइन डे पर रचेगी इतिहास
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ री-रिलीज फिल्मों में दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन गई है। दूसरे हफ्ते में संभावना है कि यह फिल्म बीते वर्ष री-रिलीज में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म ‘तुम्बाड़’ (32 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ देगी। वैलेंटाइन के मौके पर फिल्म के रिकॉर्डतोड़ कमाई करने की उम्मीद है। बता दें कि ‘सनम तेरी कसम’ का मुकाबला दूसरे हफ्ते में विक्की कौशल की ‘छावा’ से है।

ओटीटी पर कहां देखें?
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ओटीटी पर भी उपलब्ध है। अगर आप सिनेमाघर नहीं जा पा रहे हैं तो ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाएं। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध हैं। हालांकि, री-रिलीज के दौरान इसे प्लेटफॉर्म ने फिलहाल हटा लिया है। फिर भी इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। ‘सनम तेरी कसम’ के दूसरे पार्ट का एलान भी हो चुका है। दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments