Sunday, April 20, 2025
Home मनोरंजन हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' दोबारा सिनेमाघरों में होगी रिलीज

हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ दोबारा सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की दोबारा रिलीज का दौर इन दिनों जोरों पर है। कई पुरानी फिल्में फिर से सिनेमाघरों में लौटकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। कुछ ने तो टिकट खिड़की पर शानदार कमाई भी की है। इसी बीच हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम को लेकर फैंस का उत्साह देखते हुए फिल्म के निर्देशक ने खुशखबरी दी है कि यह फिल्म फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

निर्देशक ने किया फिल्म दोबारा रिलीज करने का एलान
फैंस लंबे समय से इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की मांग कर रहे थे। अब उनकी यह इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। फिल्म के निर्देशक दीपक मुकुट ने खुद घोषणा की है कि सनम तेरी कसम 7 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। यह जानकारी हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के माध्यम से साझा की है। वीडियो में वह निर्देशक के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसमें निर्देशक जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हैं, अगले ही पल लोग काफी ज्यादा खुश हो जाते हैं।

नौ साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
सनम तेरी कसम 2016 में रिलीज हुई थी। इसकी भावुक कहानी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया था। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म के गाने भी हिट हुए थे, और आज भी लोग इसे अपने दिलों में बसाए हुए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दूसरी फिल्मों की तरह सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है या नहीं।

RELATED ARTICLES

“फिर लौटेगा पारेख परिवार! ‘खिचड़ी 3’ की रिलीज डेट जानें”

टीवी सीरियल के रूप में 2002 में 'खिचड़ी' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस कॉमेडी सीरियल के प्रति दर्शकों के क्रेज को देखते...

पांचवें दिन थमी ‘जाट’ की कमाई, जानिए अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की अदाकारी से सजी फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का प्रचार जोर शोर से...

रेड 2′ के सॉन्ग ‘नशा’ में तमन्ना भाटिया का हॉट अवतार, जबर्दस्त डांस से जीता फैंस का दिल

अजय देवगन और रितेश देशमुख की आगामी फिल्म 'रेड 2', 1 मई को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्म का स्पेशल सॉन्ग 'नशा' रिलीज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हर बार खाना खाने के बाद पेट क्यों फूल जाता है?

पाचन स्वास्थ्य को पूरे शरीर का केंद्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका पाचन ठीक है तो ये संकेत है कि...

दुर्घटनाओं पर लगेगा लगाम, एक जुलाई से शुरू होगा नया उपकरण सिस्टम

नई दिल्ली। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए...

मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: शैक्षणिक संस्थानों में हों विशेष योग शिविर

देहरादून। ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाए। योग पर निबंध, भाषण, पोस्टर...

मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की आवाज, अफसरों को दिए समाधान के सख्त निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं...

Recent Comments