Sunday, March 8, 2026
Home मनोरंजन 'हाउसफुल 5' की शूटिंग अंतिम चरण में, पूरी टीम की तस्वीर ने...

‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग अंतिम चरण में, पूरी टीम की तस्वीर ने खींचा ध्यान

हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की मच अवेटेड पांचवीं इंस्टॉलमेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। वहीं भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक, साजिद नाडियाडवाला की ‘हाउसफुल 5’ अब अपनी शूटिंग के लास्ट शेड्यूल में एंट्री कर रही है। ये जानकारी मेकर्स ने एक्स पर एक पोस्ट शेयक कर दी है. इसी के साथ इस बात का जश्न मनाने के लिए मेकर्स ने, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और अभिषेक बच्चन सहित पूरी स्टार कास्ट का एक ग्रुप फोटो भी शेयर किया है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने एक्स अकाउंट पर हाउसफुल 5 की पूरी स्टार कास्ट की एक साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, हमारी सिनेमाई यात्रा के अंतिम शेड्यूल से गुजर रहे हैं! बता दें कि साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 अपनी पांचवीं किस्त तक पहुंचने वाली पहली फ्रेंचाइजी के रूप में एक मील का पत्थर है. यह पांच गुना मनोरंजन, मस्ती, कॉमेडी से भरपूर है. यह बड़े बजट की फिल्मों में से एक है, जिसकी शूटिंग लंदन से फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन तक एक शानदार क्रूज पर की गई है।

हाउसफुल 5  युगों-युगों तक चलने वाली कॉमेडी है, जिसमें बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी, पांडे शामिल हैं। जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म को तरूण मनसुखानी द्वारा निर्देशित किया गया है। बता दें कि ‘हाउसफुल 5’   6 जून, 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments