Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड केदारनाथ उपचुनाव - भाजपा की शानदार जीत और विपक्ष के दावों की...

केदारनाथ उपचुनाव – भाजपा की शानदार जीत और विपक्ष के दावों की बड़ी शिकस्त

देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत केवल एक उपचुनाव में विजय नहीं बल्कि विपक्ष की झूठ की राजनीति और भ्रामक प्रचार को जनता द्वारा स्पष्ट रूप से नकारे जाने का प्रमाण है। कांग्रेस ने इस चुनाव में हर संभव प्रयास किया कि झूठे आरोपों और भावनात्मक शोषण के माध्यम से जनता को गुमराह किया जाए, लेकिन केदारनाथ की जनता ने अपने विवेक से इन सब दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

भाजपा को प्रचंड मत से विजयी बनाकर केदारनाथ की जनता से स्पष्ट कर दिया कि वे सच्चाई और विकास के साथ हैं। यह चुनाव जनता के उस विश्वास का प्रतीक है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार के प्रति दिखाया है। धर्मरक्षक धामी के नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री ने धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और पुनरुत्थान के लिए जो कदम उठाए हैं, उन्हें जनता ने पूरे दिल से स्वीकार किया है। केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, और राज्य में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना के लिए किए गए प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि भाजपा का नेतृत्व राज्य की प्रगति और धर्म की रक्षा में पूरी तरह से सक्षम है।

यह उपचुनाव साबित करता है कि जनता अब झूठे आरोपों और भावनात्मक शोषण की राजनीति को सहन नहीं करेगी। केदारनाथ की पवित्र भूमि ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सच्चाई, विकास और धर्म की रक्षा करने वाली सरकार को ही जनसमर्थन मिलेगा। कांग्रेस की झूठ और भ्रामक राजनीति को नकारते हुए, जनता ने यह दिखा दिया कि भाजपा सरकार न केवल राज्य की आस्थाओं की संरक्षक है, बल्कि विकास और प्रगति की राह पर भी अग्रसर है।

पीएम मोदी के भरोसे पर फिर खरे उतरे धाकड़ धामी 

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे और उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। यह विजय सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि राज्य में भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व पर जनता के अपार विश्वास का प्रमाण है।

कांग्रेस के झूठ के पुलिंदे को जनता ने नकारा 

कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसे भ्रामक दावे किए, जिनका कोई आधार नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केदारनाथ मंदिर की शिला को दिल्ली ले जाने की योजना बना रही है, जो पूरी तरह से निराधार था। इस तरह के झूठे आरोप केवल धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचाने और जनता को भड़काने का एक असफल प्रयास थे। इसके अलावा, कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि चारधाम यात्रा रामनगर से शुरू की जाएगी, जो कि न केवल गलत था बल्कि एक कुचक्र था ताकि धार्मिक यात्रियों और जनता को भ्रमित किया जा सके। चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर भी कांग्रेस ने बार-बार अव्यवस्थाओं के झूठे आरोप लगाए, जबकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा के प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments