Monday, June 9, 2025
Home राष्ट्रीय अयोध्या में इस साल भी दीपोत्सव के जरिए बनेगा विश्व रिकॉर्ड, जलाए...

अयोध्या में इस साल भी दीपोत्सव के जरिए बनेगा विश्व रिकॉर्ड, जलाए जाएंगे 35 लाख दीपक

लखनऊ। अयोध्या में इस बार भी दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप एक साथ जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। वहीं, अयोध्या नगर क्षेत्र में भी 10 लाख दीप जलाए जाएंगे। इस तरह 35 लाख दीप जलाए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम, जानकी व लक्ष्मण स्वरूप का पूजन करेंगे। इसके साथ ही श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यटन व संस्कृति विभाग स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करके 28 से 30 अक्तूबर तक अयोध्या के विभिन्न स्थलों पर रामायण के प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इसमें देशी व विदेशी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।

दस बड़े सांस्कृतिक मंचों का निर्माण किया जा रहा है। इन पर अत्याधुनिक तकनीकी से त्रेतायुग की झलकियां दिखाई जाएंगी। मुख्य आयोजन 30 अक्तूबर को रामपथ, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी तथा सरयू तट आदि पर आयोजित किए जाएंगे। रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित झांकियां व 30 कलाकारों के साथ दल द्वारा रामपथ सचल प्रदर्शन का शुभारंभ होगा। श्रीराम-सीता व लक्ष्मण के स्वरूपों का हेलीकाप्टर से रामकथा पार्क हेलीपैड पर प्रतीकात्मक पुष्प विमान द्वारा अवतरण होगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि इस मौके पर पर्यटन विभाग के एप व काफी टेबल बुक का विमोचन होगा। इस अवसर पर मलेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कंबोडिया तथा नेपाल के कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति की जाएगी। वहीं फरूवाही लोकनृत्य बहुरूपिया, अवधी लोकनृत्य, बमरसिया, थारू, लोकनृत्य, दीवारी लोकनृत्य, धोबिया नोकनृत्य, राई लोकनृत्य, ढेढिया नोकनृत्य, मयूर नृत्य, आदिवासी नृत्य के 250 कलाकारों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से किया संबोधन, चिनाब पुल को बताया राष्ट्र की ताकत

कटरा/जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को...

कोविड का खतरा लौटा, देश में एक्टिव केसों की संख्या 5000 से अधिक

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है। 22 मई को जहां केवल 275...

पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आवास में सिंदूर का पौधा रोपित किया

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सिंदूर का पौधा लगाकर एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नैनीताल को मिली 126 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाएं, सीएम धामी ने की शुरुआत

नैनीताल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लालकुआं, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की लगभग 126 करोड़ 69 लाख रुपए लागत की...

सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। हमने राज्य में ‘उत्तराखण्ड...

धूम्रपान से क्या घट सकती है आपकी उम्र एक दशक तक? स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्या कहते हैं

वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हमारी गड़बड़ लाइफस्टाइल और खान-पान की दिक्कतों को बड़ा कारण माना जाता रहा है। हृदय रोग-डायबिटीज...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कालू सिद्ध धाम में किया पूजन

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस...

Recent Comments