Sunday, March 8, 2026
Home राष्ट्रीय केंद्र संचार विभाग ने रद्द किए 1.77 करोड़ नकली मोबाइल कनेक्शन, 45...

केंद्र संचार विभाग ने रद्द किए 1.77 करोड़ नकली मोबाइल कनेक्शन, 45 लाख धोखाधड़ी कॉल्स पर रोक

नई दिल्ली। केंद्र संचार विभाग ने जानकारी दी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित उपकरणों का उपयोग करते हुए अब तक 1.77 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन काट दिए गए हैं। इन कनेक्शनों में नकली या जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके साथ ही 45 लाख से ज्यादा फर्जी कॉल्स को भी ब्लॉक किया गया है। यह कदम साइबर अपराध और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभा रहा है, जिससे देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

संचार विभाग ने बताया कि चार प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSP) ने दूरसंचार विभाग (DOT) के सहयोग से इस उन्नत प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया है। इसके तहत फर्जी अंतर्राष्ट्रीय कॉल्स को भारतीय दूरसंचार नेटवर्क में प्रवेश करने से रोका गया है। इस प्रणाली के अगले चरण में एक केंद्रीकृत प्रणाली को शामिल किया जाएगा, जो सभी बचे हुए फर्जी कॉल्स को समाप्त करेगी।

उन्नत प्रणाली की तैयारियां
संचार विभाग ने इस उन्नत प्रणाली को दो चरणों में लागू किया है। पहले चरण में टेलीकॉम ऑपरेटर (TSP) स्तर पर फर्जी कॉल्स को रोका जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में केंद्रीय स्तर पर फर्जी कॉल्स को ब्लॉक किया जाएगा। इस अभियान के तहत 33.48 लाख मोबाइल कनेक्शनों को साइबर अपराधों से जुड़े हॉटस्पॉट जिलों में काट दिया गया है और 49,930 मोबाइल हैंडसेट्स ब्लॉक कर दिए गए हैं।

फर्जी मोबाइल कनेक्शनों पर बड़ी कार्रवाई
संचार मंत्रालय ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक मोबाइल कनेक्शन लेने वाले 77.61 लाख कनेक्शन काट दिए गए हैं और 2.29 लाख मोबाइल फोन, जो साइबर अपराध में शामिल थे, ब्लॉक किए गए हैं। इसके अलावा, चोरी और खोए हुए 21.03 लाख मोबाइल फोन में से 12.02 लाख फोन का पता लगाया जा चुका है। बैंकों और पेमेंट वॉलेट्स ने 11 लाख फर्जी खातों को फ्रीज कर दिया है, जो इन डिस्कनेक्टेड मोबाइल कनेक्शनों से जुड़े थे।

व्हाट्सएप ने भी करीब 11 लाख फर्जी प्रोफाइल्स/खातों को बंद कर दिया है। 71,000 सिम एजेंट्स को ब्लैकलिस्ट किया गया है और कई राज्यों में 365 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

 

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments