Monday, March 9, 2026
Home स्वास्थ्य अगर आप भी हैं आइसक्रीम के दीवाने, तो यहां जानें इसके लाभ...

अगर आप भी हैं आइसक्रीम के दीवाने, तो यहां जानें इसके लाभ और हानियां

गर्मियों के मौसम में हम सभी को आइसक्रीम खाना काफी पसंद होता है। अक्सर आपने सुना होगा कि ज्यादा गर्मी होने पर लोग आइसक्रीम खाने की इच्छा जाहीर करते है. ऐसे में लोगों का मानना है कि आइसक्रीम हमें गर्मी से बचाती हैं। बच्चे हों या बड़े आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जिसे आप मजे से खा रहे हैं वो आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है बता दें कि आइसक्रीम को पिजर्व रखने के लिए इसमें कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बिगाडऩे का काम करते हैं।

आइसक्रीम खाने के फायदे
गर्मियों के दिनों में आइसक्रीम खाने से ताजगी मिलती है, ये शरीर को ठंडा रखती है और गर्मी से राहत देती है. जानकारी के अनुसार आइसक्रीम में शुगर और कैलोरी की मात्रा होती है, जो आपको  इस्टेंट ऊर्जा प्रदान कर सकती है. ये थकान दूर करने में भी मदद करती है। आइसक्रीम की कई सारी फ्लेवर्स आती है, जिसके कारण लोग इसे अपनी पसंद के अनुसार लोग खाते हैं. और अपने पसंद के  चीजों के खाने का स्वाद अलग ही होता है. ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक पसंदीदा डेसर्ट है। कई लोगों का मानना है कि आइसक्रीम खाने से स्ट्रेस कम होता है. इससे मस्तिष्क में एंडोर्फिन रिलीज होती है जो हमारे मूड को बेहतर बनाती है।

आइसक्रीम खाने के नुकसान
आइसक्रीम में अधिक कैलोरी होती है, और इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है. ये मोटापे का कारण बन सकता है। आइसक्रीम में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो दांतों में कैविटी और अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है.

जरूरत से ज्यादा आइस्क्रीम का सेवन हार्ट अटैक के मरीजों के लिए नुकसानदायक है. क्योंकि इसे पिजर्व रखने के लिए इसमें कई तरह के हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो हार्ट के लिए काफी हानिकारक है. जानकारी के अनुसार आइसक्रीम खाने से पाचन की समस्या हो सकती है. अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप आइसक्रीम खाने से परहेज करें।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडा मेला के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

Recent Comments