Sunday, March 8, 2026
Home मनोरंजन कल्कि 2898 एडी की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, हिंदी भाषा में 100...

कल्कि 2898 एडी की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, हिंदी भाषा में 100 करोड़ तो वल्र्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार

प्रभास स्टारर माइथोलॉजी और साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी की सुनामी बॉक्स ऑफिस पर जारी है. प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा दिया है. कल्कि 2898 एडी बीती 27 जून को रिलीज हुई थी. बीती 30 जून को कल्कि 2898 एडी ने अपना पहला वीकेंड खत्म किया है।

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने चौथे दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये बटोरे हैं. संडे को कल्कि 2898 एडी का कलेक्शन जबरदस्त रहा है. इसी के साथ फिल्म ने अपने चार दिनों के ओपनिंग वीकेंड पर 555 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, फिल्म की तीन दिनों कमाई की बात करें इसने 415 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे।

इधर, घरेलू सिनेमा पर भी कल्कि 2898 एडी का तूफान जारी है. फिल्म ने चार दिनों में भारत में 115 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं, फिल्म ने अपने वीकेंड वर्ल्डवाइड कलेक्शन से भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बाहुबली 2, दंगल, आरआरआर, केजीएफ 2, जवान, पठान, सालार, साहो को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें, कल्कि 2898 एडी साल 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और पहली 500 करोड़ फिल्म बन गई है. साउथ सिनेमा से अबतक सबसे ज्यादा 300 करोड़ हनु-मैन और बॉलीवुड फिल्म फाइटर 352 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

वहीं, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग कर कमाई का अंबार लगा दिया है. कल्कि 2898 एडी ने 11 मिलियन यूएस डॉलर (90 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें, आज 1 जुलाई को प्रभास की फिल्म ने अपने पहले सोमवार में एंट्री कर ली है. अब देखना होगा कि फिल्म अपने मंडे टेस्ट में कितने कमाई के झंडे गाड़ती है।

बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ नाग अश्विन निर्देशित फिल्म है. 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी समेत कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए हैं।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments