Monday, April 21, 2025
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी को सर्वप्रथम यू.सी.सी. लागू किए जाने पर ‘डॉ. श्यामा प्रसाद...

मुख्यमंत्री धामी को सर्वप्रथम यू.सी.सी. लागू किए जाने पर ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ स्मृति सम्मान से किया सम्मानित

देहरादून/ मुंबई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड में सर्वप्रथम यू.सी.सी. लागू किए जाने पर ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। मुंबई में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन भारत की एकता, अखंडता को समर्पित किया है। वह एक अच्छे विचारक थे। उन्होंने भारतीय जन संघ के रूप में जो बीज बोया वह आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने है। उनका जीवन हमें देश सेवा में समर्पण की याद दिलाता है। उन्होंने हमेशा समानता, एकता, न्याय का समर्थन किया, उन्होंने देश को एक विधान, एक प्रधान और एक निशान का मंत्र दिया। अपने विचारों से एक शक्तिशाली समृद्ध भारत के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, वीर सावरकर और डॉ मुखर्जी को एक साथ स्मरण करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा होते हुए देख रहे हैं। आज देश में समान नागरिक अधिकार पर कार्य हो रहा है, देश की आज़ादी के बाद अब जाकर  कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार ने भी डॉ. मुखर्जी जी के सपनों को साकार करते हुए संविधान के अनुसार समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर महामहिम राष्ट्रपति जी की मंजूरी ले ली है।

देश में उत्तराखंड राज्य सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू करने वाला राज्य बन गया है। विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड की जनता ने पुनः लगातार दूसरी बार हमारी सरकार बनाई। सत्ता में आते ही हमने सबसे पहले जनता से लिए वादे अनुसार समान नागरिक संहिता लाने का काम किया। उन्होंने कहा राज्य में सभी के विचारों को एकत्र कर समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को तैयार किया गया ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  का मानना था कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज में रह रहे सभी लोगों हेतु समान कानून की आवश्कता है। उन्होंने इसे समाजिक और नैतिक आवश्यकता बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी से महिलाओ, बुजुर्गों, बच्चों, आम नागरिकों को उनका अधिकार मिलेगा।

इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, लोकसभा सांसद प्रताप चंद सारंगी, पद्मश्री मनोज जोशी, राज्य दर्जा मंत्री विनय रोहेला,  अमर जीत मिश्र, भाजपा नेता दीनानाथ तिवारी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता, वन सुरक्षा और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान को...

उत्तराखंड में शूटिंग कर रहे प्रख्यात यूट्यूबर्स ने सीएम धामी से की सौजन्य भेंट

देहरादून।  फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह (Paradox), अभिषेक बैंसला (MC SQUARE | LAMBARDAR), अंकुर...

सीएम धामी की पहल पर शहर के प्रमुख स्थल ले रहे हैं सांस्कृतिक सौंदर्य का नया स्वरूप

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है सीएम की प्ररेणा से शहर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गर्मी और तेज धूप से बाल हो रहे हैं कमजोर? इन आसान घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

भीषण धूप का प्रभाव न सिर्फ सेहत बल्कि बालों और त्वचा पर भी पड़ने लगा है। जहां एक ओर धूप और गर्मी की वजह...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें लोक सेवा दिवस समारोह में जताई उपस्थिति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 'लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री...

‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म ने वीकेंड पर रच दिया इतिहास

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत...

चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता, वन सुरक्षा और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान को...

Recent Comments