Monday, March 9, 2026
Home उत्तराखंड आंखों के काले घेरों से छुटकारा चाहते हैं? आजमाएं ये प्रभावी घरेलू...

आंखों के काले घेरों से छुटकारा चाहते हैं? आजमाएं ये प्रभावी घरेलू नुस्खे

आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों के कारण व्यक्ति रोगी लगने लगता है। यह एक आम समस्या है, जिसके लिए नींद में कमी, आनुवंशिकी, तनाव और आहार जैसे कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। खैर कारण चाहें जो हो, आंखों के काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगी क्रीम और अन्य उपचारों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। आइए आज इसके लिए प्रभावी घरेलू नुस्खे जानते हैं।

खीरे के टुकड़ों का करें इस्तेमाल
खीरा अपने ठंडक और त्वचा को हाइड्रेशन देने वाले गुणों से भरपूर होता है।लाभ के लिए ताजे खीरे के 2 मोटे टुकड़े काट सें, फिर उन्हें 20 से 30 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। समय पूरा होने के बाद ठंडे खीरे के टुकड़ों को बंद आंखों पर रखकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।आखिर में ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

ठंडे चायपत्ती के बैग्स लगाएं
ग्रीन टी बैग्स एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंखों के नीचे की संवेदनशील त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारकर काले घेरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।लाभ के लिए 2 ग्रीन टी बैग्स को हल्के गर्म पानी में कुछ मिनट तक भिगोने के बाद 5 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें, फिर इन्हें अपनी बंद आंखों पर रखकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

आलू आएगा काम
आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट और विटामिन्स होते हैं, जो काले घेरों को हल्का करने में सहयोग प्रदान कर सकता है। लाभ के लिए कच्चे आलू को कदूकस करके उसका रस निकालें, फिर आलू के रस में 2 रूई भिगोकर अपनी बंद आंखों पर रखें। 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।आप चाहें तो आलू के पतले टुकड़ों को भी बंद आंखों पर रख सकते हैं। इससे भी उतना ही फायदा होगा।

ठंडा दूध भी है प्रभावी
सबसे पहले एक सूती कपड़े या रुमाल में बर्फ रखें और हल्के हाथों से इसे अपनी आंख पर रगड़ें।इसके अलावा अगर आप कुछ सेकंड तक बर्फ को बंद आंखों पर रखकर बर्दाश्त कर सकते हैं तो ऐसा जरुर करें क्योंकि इससे आंखों को आराम मिलेगा।इसके बाद ठंडे दूध में रुई को डुबोकर 5-10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। इससे चेहरा तरोताजा नजर आता है और आंखों की सूजन भी दूर हो जाती है।

बादाम के तेल और शहद का मिश्रण बनाकर लगाएं
बादाम का तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को फिर से जीवंत बनाने में मदद कर सकता है, जबकि शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। लाभ के लिए आधा चम्मच शहद में बादाम के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं, फिर बिस्तर पर जाने से पहले मिश्रण को आंखों के आसपास लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें।इसे रातभर आंखों पर लगा रहने दें और अगली सुबह चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

RELATED ARTICLES

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडा मेला के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडा मेला के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

Recent Comments