Wednesday, March 11, 2026
Home उत्तराखंड बढ़ती गर्मी से परेशान पर्यटक मसूरी पहुंचने के लिए कर रहे कड़ी...

बढ़ती गर्मी से परेशान पर्यटक मसूरी पहुंचने के लिए कर रहे कड़ी मशक्कत, घंटों इंतजार के बाद मिल रही बस

पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने का किया जा रहा प्रयास 

भीड़ को देखते हुए बसों के बढ़ाए गए फेरे 

देहरादून।  मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक मसूरी आ रहे हैं, लेकिन मसूरी पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन स्थित मसूरी बस अड्डे से मसूरी के लिए घंटों इंतजार के बाद बसें मिल रही है। हालांकि, रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाए गए है, लेकिन भीड़ के आगे बसों की कमी पूरी नहीं हो पाई। बीते दिन बस अड्डे पर सुबह दस बसे से ही भीड़ जुटने लगी थी। दिल्ली, मरेठ, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, फरीदाबाद, हरिद्वार से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे।

भीड़ के चलते बसें कम पड़ गई। दोपहर तक टिकट काउंटर पर पर्यटकों की लंबी लाइन लग गई थी। घंटों इंतजार के बाद पर्यटकों को बस मिल पाई। रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक (संचालन) संजय गुप्ता ने बताया कि दोपहर तक बसों ने मसूरी के 35 फेरे लगा दिए थे। भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए। बावजूद भीड़ कम नहीं हुई। बताया कि रोडवेज के पास सीमित बसें हैं, फिर भी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स के साथ किया संवाद

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद के...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अनियमित खान-पान और जीवनशैली से किडनी की बीमारियां बढ़ीं, चिकित्सकों ने किया सतर्क

हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिन 12 मार्च को मनाया जाएगा। इसका...

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर हुआ जारी

निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म...

सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स के साथ किया संवाद

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद के...

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

Recent Comments