Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता की धूम, एक करोड़ हुए...

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता की धूम, एक करोड़ हुए फालोवर्स

लोकसभा चुनाव के दौरान देशभर में पार्टी के स्टार प्रचारक से युवा मुख्यमंत्री धामी को पसंद कर रहे विभिन्न प्रदेशों के लोग

फेसबुक पेज पर 10 मिलियन फॉलोअर्स के साथ धामी बड़े नेताओं की सूची में शामिल

धामी राज्य में टॉप तो देश में पक्ष विपक्ष के कई बड़े नेताओं से ज्यादा बढ़ी फालोवर्स की संख्या

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया में लोकप्रियता की नई मिसाल कायम की है। उत्तराखंड में जहां पक्ष और विपक्ष के नेताओं में मुख्यमंत्री धामी टॉप पर हैं, वहीं देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद फॉलोअर्स में देश के बड़े नेताओं में शुमार हो गए हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में देशभर में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलने, बड़े और कड़े फैसलों से मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खासकर युवाओं में मुख्यमंत्री धामी का खूब क्रेज दिख रहा है।

सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रिकॉर्ड 1 करोड़(10 मिलियन) फॉलोवर्स हो गए हैं। उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देशभर में सभी मुख्यमंत्रियों और पक्ष-विपक्ष के नेताओं में मुख्यमंत्री धामी की सोशल मीडिया में जबरदस्त लोकप्रियता बढ़ी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत देश के सभी मुख्यमंत्रियों में धामी की लोकप्रियता का ग्राफ सबसे ऊपर है।

उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल समेत बड़े नेताओं में मुख्यमंत्री धामी के फालोवर्स कई गुना ज्यादा हैं। इसी तरह देश में कांग्रेस युवराज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य बड़े नेताओं में मुख्यमंत्री धामी की फैन फॉलोइंग कई गुना ज्यादा है। बहरहाल, इस बार लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को देशभर में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलने से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है। इसके अलावा राज्य में कड़े और बड़े फैसलों के चलते भी मुख्यमंत्री धामी देशभर में पसंदीदा नेता बने हैं। मुख्यमंत्री धामी के न केवल फेसबुक पेज पर, बल्कि इंस्टाग्राम, ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी धमक लगातार बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments