Tuesday, March 10, 2026
Home उत्तराखंड गर्मी के दिनों में हल्का महसूस करने के लिए महिलाएं जरूर ट्राई...

गर्मी के दिनों में हल्का महसूस करने के लिए महिलाएं जरूर ट्राई करें ये साड़ियां

गर्मी के दिनों में अधिकतर महिलाएं काम करते वक्त पसीना आने की वजह से काफी परेशान हो जाती है। इसकी वजह होती है गर्मी में गलत कपड़ों का चयन करना. कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो गर्मी में भी वही मोटे कपड़े की साडिय़ां पहनती हैं, जो वे सर्दियों में पहनती थी.  लेकिन ऐसा करने से वे और ज्यादा परेशान हो जाती हैं और साडिय़ों को लेकर कंफ्यूज रहती है. गर्मी के दिनों में कौन सी साड़ी पहनना चाहिए इसको लेकर आप भी परेशान है, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी साडिय़ों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप गर्मियों में पहन सकती हैं और अपने आपको परेशानियों से दूर रख सकती हैं।

इन साडियों का करें इस्तेमाल
गर्मी के दिनों में हल्का महसूस करने के लिए महिलाएं इन साडिय़ों का इस्तेमाल कर सकती है. सबसे पहले सूती साडिय़ां गर्मी के मौसम में आरामदायक और हल्की होती है, इसकी वजह से महिलाओं को पसीने की परेशानी से छुटकारा मिलता है. इनकी हवादार बनावट आपको कूल रखने में मदद करती है. आपको बाजार में आसानी से सूती साडिय़ां विभिन्न रंगों, प्रिंटों और डिजाइनों में मिल जाएगी।

लिनन की साड़ियां
इसके अलावा आप गर्मी के मौसम में लिनन की साडिय़ां पहन सकती हैं. इसका कपड़ा काफी हल्का होता है, जिससे हवा आसानी से पास होती है और महिलाएं काम करते वक्त भी ठंड महसूस करती है. गर्मी को दूर रखने के लिए लिनन की साड़ी महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है.  लिनन की साडिय़ां टिकाऊ और झुर्रियों से मुक्त होती हैं, जो गर्मियों के लिए एकदम सही बनाती हैं।

जॉर्जेट की साड़ियां
इन दोनों के अलावा महिलाएं गर्मी के दिनों में जॉर्जेट की साडिय़ां ट्राई कर सकती हैं. जॉर्जेट एक सिंथेटिक कपड़ा है, जो हल्का, पतला और बहने वाला होता है. महिलाएं अगर जॉर्जेट के कपड़े वाली साड़ी को गर्मी की दिनों में पहनती है, तो उन्हें गर्मी में पसीने से छुटकारा मिलेगा और काम करते वक्त राहत मिलेगी. आप गर्मी के दिनों में खादी की साडिय़ां भी ट्राई कर सकती हैं. यह गर्मी को दूर रखती है और पसीने से बचाती है. यह एक प्राकृतिक और हल्का कपड़ा है, जो गर्मी के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

मलमल की साड़ियां
गर्मी के दिनों में मलमल की साडिय़ां भी काफी बेहतरीन होती है, इसे पहन कर महिलाएं गर्मी में पसीने से छुटकारा पा सकती है. इन साडिय़ों के अलावा आप गर्मियों में हल्के रंग की साडिय़ों का चयन करें, पतले कपड़े से बनी साडिय़ां पहनें, ढीले-ढाले कपड़े पहनें. इन आसान टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से गर्मियों में खुद को कुल रख सकती हैं।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments