Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड पसीने की बदबू से आप भी हैं परेशान, तो इन घरेलू उपाय...

पसीने की बदबू से आप भी हैं परेशान, तो इन घरेलू उपाय को कर पा सकते हैं निजात

गर्मी के दिनों में पसीना आना आम बात है. लेकिन पसीना बदबू फैलाने लगे, तब यह शर्मिंदगी का कारण बन जाता है. ऐसे में कई लोग बाहर जाने से कतराते हैं. लेकिन रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह एक चिंता का विषय होता है. चाहे कितना भी परफ्यूम लगा लें. लेकिन उसके बाद भी पसीने की बदबू आपके पास से आती है, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें कर आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं घरेलू उपाय के बारे में।

करें यह घरेलू उपाय
पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आप कर सकते हैं, जैसे आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको नहाने के पानी में नींबू के रस को डालना होगा. ये एंटीसेप्टिक है, जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है और पसीने की गंध को कम करता है. इसके अलावा आप अंडरआर्म्स पर नींबू के टुकड़े को रगड़ सकते हैं।

टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल
इसके अलावा नहाने के पानी में आप एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं या इसका स्प्रे बनाकर अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाता है. टी ट्री ऑयल पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने में काफी मदद करता है. आप नहाने के पानी में इसकी कुछ बूंदे डाल सकते हैं या अपने अंडरआर्म्स पर इससे मसाज कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
ये पसीने की गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है. इन सब के अलावा आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. जैसे रोजाना नहाने की आदत डालें, अंडरआर्म्स, पैरों और प्यूबिक एरिया जैसी जगह पर शेव करें। गर्मी के दिनों में एक कपड़े को दो बार रिपीट ना करें, खासकर मोजे और अंडरआर्म्स।

आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए, जैसे ढीले कपड़े पहने, स्वस्थ आहार खाएं, पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें। किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल करने पर कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, ऐसा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments