Monday, April 21, 2025
Home उत्तराखंड पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर ठंड सताएगी। प्रदेशभर में अगले सप्ताह हल्की बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि 11 मार्च तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर हवाओं में दिख रहा है।

यही वजह है कि बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया, 13 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद से ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी। वहीं, सात मार्च के देहरादून के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में शूटिंग कर रहे प्रख्यात यूट्यूबर्स ने सीएम धामी से की सौजन्य भेंट

देहरादून।  फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह (Paradox), अभिषेक बैंसला (MC SQUARE | LAMBARDAR), अंकुर...

सीएम धामी की पहल पर शहर के प्रमुख स्थल ले रहे हैं सांस्कृतिक सौंदर्य का नया स्वरूप

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है सीएम की प्ररेणा से शहर...

सनातन महापरिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्ट भेंट

देहरादून। सनातन महापरिषद, भारत के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देर रात खाना खाने की आदत डाल सकती है बीमारियों को न्योता

खान-पान की गड़बड़ी ने कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। भोजन के दो पहलू हैं- आप क्या खाते हैं...

उत्तराखंड में शूटिंग कर रहे प्रख्यात यूट्यूबर्स ने सीएम धामी से की सौजन्य भेंट

देहरादून।  फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह (Paradox), अभिषेक बैंसला (MC SQUARE | LAMBARDAR), अंकुर...

सीएम धामी की पहल पर शहर के प्रमुख स्थल ले रहे हैं सांस्कृतिक सौंदर्य का नया स्वरूप

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है सीएम की प्ररेणा से शहर...

सनातन महापरिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्ट भेंट

देहरादून। सनातन महापरिषद, भारत के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी...

Recent Comments