Monday, March 9, 2026
Home राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए सशस्त्र बलों ने सभी...

गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए सशस्त्र बलों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं

गणतंत्र दिवस परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। थल सेना, नौसेना और वायु सेना की टुकड़ियां कर्तव्यपथ पर मार्च करने के लिए तैयार हैं।

गणतंत्र दिवस परेड विकसित भारत, नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित होगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं इस साल के गणतंत्र दिवस परेड समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। परेड में फ्रांस का 95 सदस्‍यों का दल हिस्सा लेगा। आकाशवाणी समाचार से विशेष भेंट में फ्रांस के दल का नेतृत्‍व कर रहें कैप्टन लुईस ने कहा कि यह फ्रांस के लिए सम्‍मान का अवसर है। पिछले साल फ्रांस के बैस्टिल दिवस समारोह में भारत ने भी भागीदारी की थी।

‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ भावना के साथ, 75वीं गणतंत्र दिवस परेड महिला नेतृत्‍व पर केंद्रित होगी। असम रेजीमेंट का नेतृत्व करने वाली लेफ्टिनेंट सुमेधा तिवारी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि उनकी यूनिट इस समारोह के लिए महीनों से तैयारी कर रही है।

आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में पिनाक प्रणाली का नेतृत्व करने वाली लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने कहा कि महिला अधिकारियों के रूप में आर्टिलरी रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाला यह पहला बैच होगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडा मेला के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

Recent Comments