Tuesday, March 10, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री ने कहा- पिछले नौ वर्षों में देश में लगभग 30 नये...

प्रधानमंत्री ने कहा- पिछले नौ वर्षों में देश में लगभग 30 नये कैंसर अस्पताल बने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले नौ वर्षों में देश में करीब 30 नए कैंसर अस्पताल खुल गए हैं और 10 निर्माणाधीन हैं। गुजरात में खोडलधाम ट्रस्ट कैंसर अस्पताल के शिलान्‍यास कार्यक्रम के दौरान वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी देश को विकसित बनाने के लिये लोगों को स्‍वस्‍थ और फिट होना चाहिये।

श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने गरीबों को गंभीर बीमारियों में मदद के लिये आयुष्‍मान भारत योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर‍ दिया कि आज इस योजना की मदद से 6 करोड़ से अधिक लोगों का उपचार हुआ है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में गुजरात सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात ने पिछले बीस वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और यह देश में एक बड़ा चिकित्सा केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 तक गुजरात में केवल 11 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 40 हो गयी है। राज्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या भी पिछले बीस वर्षों में करीब पांच गुना बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments