Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड आज से तीन दिन तक दून में खेले जाएंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट...

आज से तीन दिन तक दून में खेले जाएंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीन मुकाबले 

देहरादून। एक साल बाद दून में क्रिकेट के धुरंधर फिर जुटे हैं। वे अपने बल्ले व गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके लिए भारत समेत अन्य देशों के कई पूर्व क्रिकेटर दून पहुंच चुके हैं। आज (शुक्रवार) से दून में तीन दिन तक लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। बीते साल सितंबर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों के दौरान ये धुरंधर दून आए थे। लीग के तीनों मैच रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 24 से 26 नवंबर तक खेले जाने वाले मुकाबलों में पहला मैच मैच शुक्रवार को भीलवाड़ा किंग्स व मणिपाल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा।

दूसरा मैच इंडिया कैपिटल्स व साउदर्न सुपर स्टार्स और आखिरी दिन गुजरात जायंट्स व अर्बन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। छह-छह टीमों का यह टूर्नामेंट भारत के पांच शहरों देहरादून, रांची, जम्मू, वायजाग और सूरत में खेला जा रहा है। 18 नवंबर से शुरू हुई लीग का समापन नौ दिसंबर को होगा।

आज के मैच की टीमें

मणिपाल टाइगर्स

हरभजन सिंह (कप्तान)

मोहम्मद कैफ

रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर)

चाडविक वाल्टन (विकेटकीपर)

प्रवीण कुमार

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

कॉलिन डी ग्रैंडहोम

कोरी एंडरसन

थिसारा परेरा

इमरान खान

मिशेल मैक्लेनाघन

पंकज सिंह

परविंदर अवाना

प्रवीण गुप्ता

भीलवाड़ा किंग्स की टीम

इरफान पठान (कप्तान)

लेंडल सिमंस

शेन वॉटसन

तिलकरत्ने दिलशान

यूसुफ पठान

पिनल शाह (विकेटकीपर)

सोलोमन मायर

विलियम पोर्टरफील्ड

क्रिस बार्नवेल

इकबाल अब्दुल्ला

जेसल कारिया

अनुरीत सिंह

धम्मिका प्रसाद

प्रोस्पर उत्सेया

राहुल शर्मा

रयान साइडबॉटम

टिम मुर्टाघ

मुकाबले से पहले मैदान में बहाया पसीना

आज होने वाले मुकाबले से पहले मणिपाल टाइगर्स के खिलाड़ियों ने अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास कर पसीना बहाया। इस दौरान भारतीय पूर्व क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने कहा, दून में खेलने और अपने प्रशंसकों के मनोरंजन के लिए हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

तीनों दिन मौसम रहेगा मेहरबान

दून में होने वाले तीन मैच के दौरान मौसम मेहरबान रहेगा। बीते साल हुए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में बारिश के चलते कई मुकाबलों को रद्द किया था। इस बार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments