Sunday, June 15, 2025
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए केंद्रीय...

उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए केंद्रीय एजेंसियां युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं

उत्तराखंड में, पांच केंद्रीय एजेंसियों तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड-ओ.एन.जी.सी., सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड-एस.जे.वी.एन.एल., रेल विकास निगम लिमिटेड-आर.वी.एन.एल., राष्ट्रीय राजमार्ग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड-एन.एच.आई.डी.सी.एल. और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड- टी.एच.डी.सी.एल. को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये एजेंसी उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मिलकर युद्ध स्‍तर पर काम कर रही हैं। उनमें से प्रत्येक श्रमिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए विशिष्ट कार्य सौंपे गए हैं। सरकार फंसे हुए लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल रात से उत्तरकाशी के मटाली में एक अस्थायी कैंप कार्यालय स्थापित किया है, जहां से वह बचाव कार्यों की निगरानी करने के साथ-साथ अपना प्रशासनिक कार्य भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फंसे मजदूरों से भी बात की है।

दूसरी ओर, सुरंग के सुरक्षित हिस्से में, बिजली और पानी की आपूर्ति चालू है, और फंसे हुए श्रमिकों को 4 से 6 इंच की समर्पित कंप्रेसर पाइपलाइन के माध्यम से भोजन और दवाएं भेजी जा रही हैं। इसी महीने की 12 तारीख को भूस्खलन के कारण सिल्क्यारा से बारकोट तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था, जिसके बाद 41 मजदूर अंदर फंस गए हैं।

RELATED ARTICLES

IMA देहरादून में 156वीं पासिंग आउट परेड संपन्न, सैन्य गौरव का ऐतिहासिक दृश्य

देहरादून।भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में शनिवार को 156वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। इस गरिमामयी परेड की समीक्षा श्रीलंका के सेना...

देहरादून: एम.के.पी कॉलेज में ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में दौड़े मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं,...

रुद्रप्रयाग हादसे पर सरकार सख्त, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

देहरादून।सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

IMA देहरादून में 156वीं पासिंग आउट परेड संपन्न, सैन्य गौरव का ऐतिहासिक दृश्य

देहरादून।भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में शनिवार को 156वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। इस गरिमामयी परेड की समीक्षा श्रीलंका के सेना...

देहरादून: एम.के.पी कॉलेज में ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में दौड़े मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं,...

रुद्रप्रयाग हादसे पर सरकार सख्त, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

देहरादून।सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च...

बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार धीमी, देखें फिल्म की मौजूदा कमाई

अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की अदाकारी वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आठवें दिन ही फिल्म की...

Recent Comments