Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड गुलाब की पंखुडिय़ों को खाने के हैं अनोखे फायदे, स्किन केयर के...

गुलाब की पंखुडिय़ों को खाने के हैं अनोखे फायदे, स्किन केयर के लिए इस तरह करें सेवन

गुलाब का फूल महज सजावट की वस्तु नहीं है, बल्कि इनका इस्तेमाल अन्य कई चीजों में भी किया जाता है। उदाहरण के लिए महिलाएं अपने स्किन केयर में गुलाब के फूलों से बनी चीजों को जरूर शामिल करती हैं। गुलाब जल के बिना शायद ही महिलाओं का कोई स्किन केयर पूरा होता होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं गुलाब के फूल की पंखुडिय़ां खाना भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। जी हां, गुलाब के फूलों का सेवन करके आप त्वचा पर गुलाब जैसा ही सॉफ्ट और गुलाबी निखार ला सकती हैं।

दरअसल गुलाब के फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, त्वचा पर इसके फायदे भी उतने ही लाजवाब होते हैं। इसीलिए कई महिलाएं गुलाब के फूलों का रोज वॉटर, रोज ऑयल और रोज पाउडर का फेस पैक बनाकर इसे चेहरे पर अप्लाई करती हैं। मगर, क्या आप गुलाब के फूलों को खाने के फायदों से वाकिफ हैं। अगर नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं गुलाब के फूलों को खाने के कुछ अनोखे फायदों के बारे में।

त्वचा की परेशानियां होंगी दूर
नियमित रूप से गुलाब के फूलों का सेवन करने के त्वचा से जुड़े भी कई फायदे हैं। इसकी मदद से आप स्किन की डलनेस और ड्रायनेस जैसी दिक्कतों से चुटकियों में निजात पा सकते हैं।

निखरी त्वचा का राज
गुलाब के फूलों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने के साथ-साथ स्किन इंफैक्शन से भी दूर रखने का काम करता है। जिससे आपकी त्वचा सुंदर और हेल्दी बनी रहती है।

विटामिन्स से भरपूर
गुलाब के फूलों में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में गुलाब की पत्तियों का सेवन करने से त्वचा के दाग-धब्बे, सीजनल इंफैक्शन और एलर्जी से दूर रहने में मदद मिलती है।

गुलकंद का करें इस्तेमाल
अगर आपको गुलाब की पत्तियां खाना बिल्कुल पसंद नहीं है। मगर, आप अपनी त्वचा को गुलाब सा निखार देने की चाहत रखते हैं, तो ऐसे में आप गुलकंद का स्वाद चख सकती सकते हैं। बता दें कि गुलकंद को गुलाब की पत्तियों, शहद और शक्कर मिक्स करके बनाया जाता है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।

गुलाब के फूलों से बनाएं चाय
अगर आप चाय के बेहद शौकीन हैं, तो गुलाब के फूलों की चाय भी ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में गुलाब के फूलों की पंखुडिय़ां मिलाकर 5 मिनट तक उबालें। अब इस पानी को 2-3 मिनट तक ढक कर रख दें। इसके बाद पानी को छान लें और शहद या चीनी के साथ गुलाब की चाय का सेवन करें।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments