Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड आईटीआई करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, अब नहीं करनी होगी 10वीं...

आईटीआई करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, अब नहीं करनी होगी 10वीं और 12वीं कक्षा अलग से पास

देहरादून। उत्तराखंड में आईटीआई करने वाले युवाओं को अब 10वीं और 12वीं कक्षा अलग से पास नहीं करनी होगी। 10वीं पास युवाओं को 12वीं उत्तीर्ण और आठवीं को 10वीं पास के समकक्ष माना जाएगा। युवाओं को इसके लिए केवल हिंदी का पेपर देना होगा। कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इसके लिए विद्यालयी शिक्षा के एक्ट में बदलाव किया जाएगा। सरकार ने मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त आठवीं पास अभ्यर्थियों को उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 10वीं पास को 12वीं समकक्षता प्रदान करने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विनियम 2009 में संशोधन का निर्णय लिया है।

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि आईटीआई से दो साल एवं इससे अधिक का प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को अब अलग से उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा पास नहीं करनी होगी। अलग से परीक्षा की वजह से अधिक समय लगता है। इससे युवाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए ऐसे छात्र-छात्राएं जो आईटीआई से दो साल या इससे अधिक का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद एनसीवीटी का प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हों, उन्हें केवल हिंदी विषय की परीक्षा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में पास करनी होगी।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments