Saturday, March 7, 2026
Home मनोरंजन राम बनने के लिए मांस-मदिरा छोड़ेंगे रणबीर कपूर, रामायण से पहले होगी...

राम बनने के लिए मांस-मदिरा छोड़ेंगे रणबीर कपूर, रामायण से पहले होगी कठिन परीक्षा

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के सितारे चमक रहे हैं एक्टर अपकमिंग फिल्म एनिमल के ट्रेलर के बाद से छाए हुए है। फिल्म में उनकी केमेस्ट्री साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ काफी पसंद की जा रही है। इधर फैंस एनिमल के अलावा रणबीर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर और आलिया भट्ट का नाम साउथ फिल्म रामायण के लीड स्टार्स के रूम में शामिल हैं। काफी समय से रामायण की खबरें चल रही हैं, इस बीच खबर आई है कि भगवान श्रीराम के किरदार के लिए रणबीर कठिन तपस्या से गुजर रहे हैं। एक्टर ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनने के लिए अपनी डाइट में भी बदलाव किया है।

साउथ की बड़े बजट की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे. इस फिल्म के लिए रणबीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. खबर है कि फिल्म के लिए रणबीर ने मांस-मदिरा को भी त्याग दिया है. एक्टर नॉनवेज-ड्रिंक से दूरी बनाएंगे. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणबीर ने फैसला लिया है कि रामयाण के लिए वो शराब और मांस को हाथ भी नहीं लगाएंगे। हालांकि, इस खबर के बारे में मेकर्स या रणबीर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
रामायण नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ की टॉप एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। वो माता-सीता का किरदार निभाएंगी. इससे पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम माता सीता के रोल में सामने आया था।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण काफी चर्चा में है. ये फिल्म बाहुबली जैसी बड़े बजट की फिल्म होगी। साथ ही इसमें एआई का करिश्मा भी देखने को मिलेगा। फिल्म में केजीएफ एक्टर यश रावण का किरदार निभाएंगे। हालांकि, अभी तक अभिनेता ने इसको लेकर किसी तरह का बयान नहीं दिया है। अगले साल 2024 में रामायण की शूटिंग शुरू होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

सूर्या की नई फिल्म ‘सूर्या 46’ का टाइटल रिवील, दमदार फर्स्ट लुक शेयर

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की आगामी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से ‘सूर्या 46’ के नाम से चर्चा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments