Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड देश से आतंकवाद को समूल नष्‍ट करने का समय आ गया है-...

देश से आतंकवाद को समूल नष्‍ट करने का समय आ गया है- केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश से आतंकवाद को समूल नष्‍ट करने का समय आ गया है। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए कतई बर्दाश्‍त नहीं की नीति के साथ आगे बढना होगा। गृहमंत्री आज देहरादून में 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए कानून और व्‍यवस्‍था तथा आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा को भी मजबूत बनाना जरूरी है। गृहमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में केन्‍द्र सरकार ने जम्मू-कश्‍मीर, वामपंथी उग्रवाद वाले क्षेत्रों तथा पूर्वोत्‍तर में कानून व्‍यवस्‍था बेहतर बनाने का काम किया है। उन्‍होंने कहा कि वामपंथी हिंसा में कमी आने से विकास को गति मिली है।

इससे पहले गृहमंत्री ने उत्तराखंड के टि‍हरी जिले के नरेन्‍द्र नगर में केन्‍द्रीय क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक की अध्‍यक्षता की।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments