Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड चारधाम दर्शनार्थियों का आंकडा 47 लाख के पार- महाराज

चारधाम दर्शनार्थियों का आंकडा 47 लाख के पार- महाराज

कपाट खुलने से लेकर अब तक कुल 6977863 यात्रियों का हो चुका है पंजीकरण

चारधाम यात्रा रूट पर जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग पहुंची 26.68 करोड़

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि मानसून समाप्त होने के पश्चात एक बार फिर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए अभी तक हेमकुंड सहित चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 47 लाख से ऊपर पहुंच गया है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ स्थलों के दर्शनों को उत्तराखंड आ रहे हैं। पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए अभी तक चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 47 लाख से ऊपर पहुंच गया है। इतना ही नहीं 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग का आंकड़ा अब 26 करोड़ 68 लाख 36 हजार 943 रुपये तक पहुंच गया है।

महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पष्ट है कि चारधामयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार 60 लाख को पार कर सकती है। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 6977863 (उनहत्तर लाख सतहत्तर हजार आठ सौ तिरेसठ) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 23 लाख 92 हजार 541, बद्रीनाथ हेतु 20 लाख 88 हजार 512, गंगोत्री हेतु 11 लाख 63 तिरेसठ हजार 246, यमुनोत्री हेतु 10 लाख 73 हजार 94 एवं हेमकुण्ड हेतु 2 लाख 60 हजार 470 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments