Saturday, March 7, 2026
Home मनोरंजन पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे...

पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान ने 25 जनवरी को पठान के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।फिल्म कई रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब रही तो अब शाहरुख की ही फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।बीते दिनों जवान ने पठान को भारत में कमाई के मामले में पीछे छोड़ा था, वहीं अब यह दुनियाभर में भी इससे आगे निकल गई है।अब पठान इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान ने दुनियाभर में करीब 1,050 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और अब जवान ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, जवान 23 दिनों में ही दुनियाभर में 1,055 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही है।ऐसे में यह दुनियाभर में इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, वहीं यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनकर उभरी है।

एटली के निर्देशन में बनी जवान दुनियाभर में अब तक की पांचवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय और दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है।बॉलीवुड में पहले स्थान पर आमिर खान की फिल्म दंगल का कब्जा है, जिसने दुनियाभर में 1,968.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।हालांकि, दंगल ने चीन में भी करोड़ों कमाए थे, लेकिन जवान और पठान दोनों ही फिल्में वहां रिलीज नहीं हुई हैं।अब देखना होगा कि क्या जवान दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

दुनियाभर में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दंगल पहले तो बाहुबली 2 दूसरे स्थान पर है। इसके बाद  आरआरआर  तीसरे और  केजीएफ 2 चौथे स्थान पर है। अब जवान के आने से पठान छठे स्थान पर पहुंच गई है।
शाहरुख इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी 2 फिल्मों ने एक ही साल में बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। अब शाहरुख की फिल्म डंकी क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिससे भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ पहली बार तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं।

जवान में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभाई है। एक किरदार में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आईं, जिन्होंने फिल्म में कैमियो किया था।इसके अलावा शाहरुख नयनतारा के साथ दिखे हैं, जिन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है।फिल्म में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और गिरिजा ओक शामिल हैं।मालूम हो कि इस हफ्ते फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर की रिलीज के बाद जवान के एक टिकट पर दूसरा मुफ्त मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष से शोहरत तक की कहानी

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर...

सूर्या की नई फिल्म ‘सूर्या 46’ का टाइटल रिवील, दमदार फर्स्ट लुक शेयर

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की आगामी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से ‘सूर्या 46’ के नाम से चर्चा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments