Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड पीएम नरेंद्र मोदी के विजिट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने परखी तैयारी

पीएम नरेंद्र मोदी के विजिट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने परखी तैयारी

पिथौरागढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी तथा प्रदेश के लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबंधन एवं भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने जनपद भ्रमण पर एक साथ पहुंचे। मंत्री गणेश जोशी एवं सतपाल महाराज पिथौरागढ़ स्थित पुलिस लाइन हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां पर जिलाधिकारी रीना जोशी एवं एसपी लोकेश्वर सिंह सहित गणमान्य व्यक्तियों व अन्य अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पिथौरागढ़ स्थिति एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण करने कार से पहुंचे, तथा जनसभा स्थल पर हो रही सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रवेश द्वार, पण्डाल स्थल, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जायें, तथा तैयारियों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं रहनी चाहिये।

बता दें कि मंत्री सतपाल महाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद के प्रस्तावित भ्रमण स्थल ओम पर्वत, आदि कैलाश पर्वत क्षेत्र के निरीक्षण हेतु पुलिस लाइन से हैली कॉप्टर द्वारा रवाना हो गये हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी,एसपी लोकेश्वर सिंह, विधायक बिशन सिंह चुफाल, गिरीश जोशी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments