Tuesday, June 10, 2025
Home उत्तराखंड ये 5 घरेलू टिप्स दिलाएंगे मुंह की बदबू से छुटकारा, जानिए आपको...

ये 5 घरेलू टिप्स दिलाएंगे मुंह की बदबू से छुटकारा, जानिए आपको क्या करना होगा?

मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है। मुंह से बदबू आना से न सिर्फ हम खुद परेशान रहते हैं, बल्कि यह हमारे आस-पास के लोगों के लिए भी असुविधा का कारण बन जाती है। मुंह से आने वाली बदबू कई कारणों से हो सकती है – खराब दांतों की सफाई, मुंह में संक्रमण, खाने-पीने की गलत आदतें, तंबाकू का सेवन, कुछ बीमारियाँ या दवाएं आदि. चाहे कारण कुछ भी हो, मुंह की बदबू हमारे आत्मविश्वास को कम कर देती है और सामाजिक रूप से अलग-थलग कर देती है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं! मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए हम घर पर ही कुछ सरल और प्राकृतिक उपाय आजमा सकते हैं जो इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं मुंह की बदबू हटाने के कुछ असरदार घरेलू उपाय के बारे में-

लौंग का उपयोग
लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह से बैक्टीरिया को नष्ट कर सकते हैं। आप लौंग को मुंह में रखकर चबा सकते हैं।

नींबु पानी
नींबु में विटामिन सी होता है, जो मुंह के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। आप नींबु के रस को पानी में मिलाकर इसे कुछ समय तक मुंह में रख सकते हैं और फिर कुल्ला कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा मुंह की एसिडिटी को कम करता है, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया की वृद्धि को रोक सकता है। आप बेकिंग सोडा को अपने टूथपेस्ट में मिला सकते हैं या फिर इसे पानी में मिलाकर मुंह के अंदर कुल्ला कर सकते हैं।

तुलसी
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं। आप तुलसी की पत्तियों को चबा सकते हैं या इसे अपने चाय में डाल सकते हैं।

सौंफ और इलायची
इन दोनों के एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। भोजन के बाद थोड़ी सौंफ और इलायची का सेवन आप कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

नैनीताल को मिली 126 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाएं, सीएम धामी ने की शुरुआत

नैनीताल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लालकुआं, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की लगभग 126 करोड़ 69 लाख रुपए लागत की...

सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। हमने राज्य में ‘उत्तराखण्ड...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कालू सिद्ध धाम में किया पूजन

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नैनीताल को मिली 126 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाएं, सीएम धामी ने की शुरुआत

नैनीताल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लालकुआं, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की लगभग 126 करोड़ 69 लाख रुपए लागत की...

सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। हमने राज्य में ‘उत्तराखण्ड...

धूम्रपान से क्या घट सकती है आपकी उम्र एक दशक तक? स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्या कहते हैं

वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हमारी गड़बड़ लाइफस्टाइल और खान-पान की दिक्कतों को बड़ा कारण माना जाता रहा है। हृदय रोग-डायबिटीज...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कालू सिद्ध धाम में किया पूजन

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस...

Recent Comments