Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड थम गया बागेश्वर उपचुनाव के प्रचार- प्रसार का शोर, पांच सितंबर पर...

थम गया बागेश्वर उपचुनाव के प्रचार- प्रसार का शोर, पांच सितंबर पर टिकी सबकी निगाहें 

बागेश्वर- विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर रविवार शाम पांच बजे थम गया। पांच सितंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने जनसभा कर भाजपा के लिए वोट मांगे। कांग्रेस नेताओं ने भी जनसंपर्क किया।

उपचुनाव में 118311 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60028 पुरुष और 58283 महिला वोटर शामिल हैं। मतदान पांच सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि पांच सितंबर तक जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। बाहर की विधानसभा के वे लोग जो यहां के वोटर नहीं हैं उन्हें जिला छोड़ने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र के बाहर का कोई भी व्यक्ति बागेश्वर में मौजूद पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी लोग मतदान कर सकें इसके लिए मतदान तिथि को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। सोमवार को सभी 188 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments