Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरुड़ मंडल के लौबाँज गांव में चुनावी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरुड़ मंडल के लौबाँज गांव में चुनावी सभा को किया संबोधित

बागेश्वर- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बागेश्वर के गरुड़ मंडल के लौबाँज गांव में आगामी पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लौबाँज गांव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा स्वर्गीय चंदन रामदास चार बार विधायक और मंत्री रहते हुए उन्होंने बागेश्वर के विकास के लिए अनेकों कार्य किए है। उन्होंने बागेश्वर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 05 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाकर स्व. चंदन राम दास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य इस उपचुनाव की साक्षी बनेगी और भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को बागेश्वर की जनता अधिक मतों से विजयी बनाएगी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में बागेश्वर की जनता से मतदान की अपील भी की।

इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश पंत, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, हवलदार मोहन सिंह, अनिन शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments