Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में थमा वर्षा का दौर, चटख धूप खिलने से तापमान में...

उत्तराखंड में थमा वर्षा का दौर, चटख धूप खिलने से तापमान में हुआ इजाफा  

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने के बाद लगभग एक सप्ताह से वर्षा का क्रम थमा हुआ है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है, जिससे तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। बीते चार दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। अगले पांच दिन देहरादून समेत गढ़वाल के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के आसार हैं। जबकि, कुमाऊं में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

वहीं बात करें बीते गुरुवार की तो अगस्त माह के आखिरी दिन दून में सुबह से ही आसमान साफ रहा और चटख धूप खिली। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई। पिछले करीब एक सप्ताह से ही दून में मौसम शुष्क है, जिससे तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। अगस्त के अंतिम दिन दून का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

अगले कुछ दिन पारा सामान्य से अधिक रह सकता है। इस बीच अगस्त में मानसून कमजोर पड़ने के कारण पूरे माह सामान्य से आठ प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। जिसमें शुरुआती तीन सप्ताह कई जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई और अंतिम सप्ताह में प्रदेश में औसत वर्षा सामान्य से आधी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिन ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के आसार नहीं हैं। गढ़वाल के सभी जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। जबकि, कुमाऊं के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments