Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड सीएम बागेश्वर में करेगे तूफानी दौरा, भाजपा मय बना बागेश्वर

सीएम बागेश्वर में करेगे तूफानी दौरा, भाजपा मय बना बागेश्वर

देहरादून- अनुसूचित जाति उपचुनाव मतदान को उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार और रविवार को जिले में रहेंगे। वह ताबड़तोड़ रोड शो करेंगे जबकि काफलीगैर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रवास में भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधित समीक्षा भी करेंगे। फिर से कुछ लोग भाजपा में भी शामिल होंगे।

गरुड़ में रोड शो का आयोजन
मुख्यमंत्री धामी दो सितंबर को 12 बजे मेलाडुंगरी हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से गरुड़ में रोड शो का आयोजन होगा। उसके बाद बागेश्वर में रोड से होगा। वह भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में प्रचार करेंगे। लोगों से मुलाकात और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। तीन सितंबर को वह काफलीगैर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रभारी शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाएंगे मुख्यमंत्री के आने के बाद बागेश्वर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है।

उन्होंने कहा राज्य सरकार विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर वर्ग के लिए विकास की योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं और यही वजह है कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल दिख रहा है दो दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर में ताबड़तोड़ तूफानी दौरा करने जा रहे हैं वह भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते हुए नजर आएंगे कई जगहों पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आ रहा है।

वहीं कई जगहों पर राज्य की जनता मुख्यमंत्री के आगमन की प्रतीक्षा में देखी जा रही है चारों तरफ बागेश्वर के उपचुनाव में भगवा माहौल बनाकर तैयार हो चुका है 2 दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे तो कई जगह पर रोड शो किया जाएगा शनिवार को बागेश्वर में रोड शो के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करते हुए भी देखे जाएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय दौरा भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण दौर है वह कार्यकर्ताओं को जहां उत्साह भरेंगे वहीं भाजपा को एक नए उत्साह से लवरेंज करते नजर आएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. चंदन राम दास ने रोडवेज डिपो की स्थापना की। रोडवेज कार्यशाला और पेट्रोप पंप का निर्माण प्रगति पर है। खोली में खेल स्टेडियम निर्माण को डीपीआर का गठन किया गया है। खोली में 100 बेड क्रिटिकल यूनिट के निर्माण को धनराशि स्वीकृत हो गई है। जेठाई, मंडलसेरा, कौसानी पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। खरेही पेयजल योजना का पुनर्गठन, तरमोली में योजना कार्य प्रगति पर है। पचान, रामपुर, डाक समेत 10 लिफ्ट योजनाएं बनी हैं।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments