Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश में महिलाओं को आज रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज की...

प्रदेश में महिलाओं को आज रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का मिलेगा मौका

देहरादून- राज्य की महिलाओं को रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। परिवहन निगम ने इसका आदेश जारी कर दिया। महिलाओं को न केवल उत्तराखंड बल्कि उन बसों में भी यह लाभ मिलेगा, जो यूपी या अन्य राज्यों से होकर जाती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिन पूर्व इसकी घोषणा की थी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से सोमवार को सभी मंडलीय प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को रक्षाबंधन में महिलाओं को किराए में छूट का आदेश भेजा गया। इसमें उन्होंने बताया कि 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर निशुल्क यात्रा का मौका दिया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की जो बसें यूपी से होकर आएंगी, वहां भी निशुल्क यात्रा रहेगी। इसके लिए कंडक्टरों को ई-टिकट मशीन से शून्य राशि का टिकट जारी करने को कहा गया है। उन्होंने 30 अगस्त से एक सितंबर तक बस स्टेशन पर यात्रियों की उपलब्धता के हिसाब से अतिरिक्त बसों का संचालन करने, कार्यशालाओं में बसों में तकनीकी कार्यों, साफ-सफाई, धुलाई अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।

इस अवधि में बसों के मजबूत संचालन के लिए ड्राइवर, कंडक्टर, तकनीकी कर्मचारी, ट्रैफिक साइड कर्मचारी, सुपरवाइजर की उपस्थिति सुनिश्चित करने और प्रवर्तन की टीमों को भी मुस्तैद करने को कहा। परिवहन निगम में काम करने वाले विशेष श्रेणी के ड्राइवर, कंडक्टर, तकनीकी संवर्ग, संविदा ड्राइवर, कंडक्टरों को रक्षाबंधन पर अग्रिम वेतन की सुविधा दी जाएगी।

वह दो हजार रुपये तक अग्रिम वेतन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें लिखित प्रार्थना पत्र देना होगा, जिस पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति जरूरी होगी। इस महीने होने वाले अग्रिम भुगतान की कटौती निगम सितंबर के वेतन से करेगा। वित्त नियंत्रक डॉ. तंजीम अली ने ये निर्देश जारी किए।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments