Saturday, March 7, 2026
Home अंतर्राष्ट्रीय इंडोनेशिया में अध्यापक ने 14 लड़कियों को किया आधा गंजा, हुआ हंगामा

इंडोनेशिया में अध्यापक ने 14 लड़कियों को किया आधा गंजा, हुआ हंगामा

जकार्ता- छात्राओं के हिजाब ठीक ढंग से ना पहनने के कारण एक अध्यापक द्वारा छात्राओं को आधा गंजा करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना इंडोनेशिया की है। घटना को लेकर इंडोनेशिया में हंगामा हो गया है और इसे धार्मिक असहिष्णुता से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं हंगामे के बाद आरोपी अध्यापक को नौकरी से निकाल दिया गया है और स्कूल की तरफ से पीड़ित लड़कियों के परिजनों से माफी भी मांगी गई है। खबर के अनुसार, घटना इंडोनेशिया के पूर्वी जावा द्वीप के लामोंगान शहर की है। यहां के एक सरकारी स्कूल में बीते बुधवार को एक अध्यापक ने सिर्फ इस बात पर 14 लड़कियों को आधा गंजा कर दिया क्योंकि उन्होंने हिजाब सही ढंग से नहीं पहना हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित लड़कियों ने हिजाब के नीचे पहने जाने वाले कैप को नहीं पहना हुआ था, जिसकी वजह से उनके बाल दिख रहे थे। इसी बात से नाराज होकर अध्यापक ने यह कदम उठाया। घटना के बाद हंगामा हुआ तो स्कूल ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है। साथ ही पीड़ित परिजनों से माफी मांगी है। स्कूल के प्रधान अध्यापक ने बताया कि स्कूल में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है लेकिन छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वह हिजाब के नीचे पहने जाने वाले कैप को पहने ताकि वह साफ-सुथरी लगें। स्कूल ने पूरी घटना पर माफी मांगी है। साथ ही पीड़ित छात्राओं की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी ताकि वह इस घटना से मानसिक रूप से उबर सकें।

बता दें कि इंडोनेशिया में इस्लाम सबसे बड़ा धर्म है और समय के साथ वहां रूढिवादिता बढ़ रही है। यही वजह है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में स्कूलों में छात्राओं के ड्रेस कोड में  हिजाब को अनिवार्य कर दिया गया है। खास बात ये है कि यह नियम सभी धर्म की छात्राओं पर लागू है। वहीं पूर्वी जावा में घटी इस घटना के बाद आरोपी अध्यापक को पद से हटाने की मांग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2021 में भी इंडोनेशिया में ऐसी कई घटनाएं सामने आईं थी, जहां छात्राओं को हिजाब ना पहनने या ठीक ढंग से ना पहनने पर दंडित किया गया था। इंडोनेशिया में छह बड़े धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं, ऐसे में इंडोनेशिया में इस तरह की घटनाएं धार्मिक असहिष्णुता बढ़ने की तरफ इशारा कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

चक्रवात दित्वाह से श्रीलंका तबाह, 334 की जान गई, 370 लोग अब भी गायब

कोलंबो। श्रीलंका इन दिनों चक्रवात दित्वाह की विनाशकारी मार झेल रहा है, जिसने देश के कई हिस्सों में व्यापक तबाही मचा दी है। लगातार...

नेपाल में जेल ब्रेक का हड़कंप, हज़ारों क़ैदी फरार

काठमांडू। नेपाल इस समय अभूतपूर्व राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल से गुजर रहा है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का गुस्सा...

सोशल मीडिया प्रतिबंध से नेपाल में बवाल, हालात बिगड़े तो राजधानी में कर्फ्यू लागू

काठमांडू। नेपाल में सरकार द्वारा बड़े सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है। राजधानी काठमांडू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments