Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड इस वजह से चौपट हो गया पहाड़ों की रानी मसूरी का पर्यटन...

इस वजह से चौपट हो गया पहाड़ों की रानी मसूरी का पर्यटन व्यवसाय

मसूरी- पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बारिश के कारण तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन शहर का पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है। शहर में बहुत कम पर्यटक पहुंच रहे हैं, वहीं जो पहले से यहां थे वह भी वापस लौट रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर होटल और गेस्ट हाउस खाली पड़े हैं।

मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि, हिमाचल में आई आपदा के कारण लोग पहाड़ी क्षेत्रों में आने से डर रहे हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से मसूरी में बारिश के कारण पर्यटक यहां नहीं आ रहे हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग रद्द की जा रही है। जो पर्यटक यहां ठहरे हुए हैं वे भी लौट रहे हैं। 90 फीसदी होटल खाली पड़े हैं।

दिल्ली से आए पर्यटक सोमित शुक्ला ने बताया कि बारिश के कारण घूमने में परेशानी हो रही है। होटल में ही कैद हैं। कंपनी गार्डन संचालक चंडीप्रसाद सकलानी ने बताया कंपनी गार्डन आमतौर पर पर्यटकों से खचाखच भरा रहता है, लेकिन फिलहाल बारिश के कारण वीरान पड़ा है।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

Recent Comments